{"_id":"5a9d41734f1c1b05738baa6b","slug":"three-shops-on-fire-at-jubbal-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की भेंट चढ़े तीन दुकानें, 30 लाख से अधिक का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की भेंट चढ़े तीन दुकानें, 30 लाख से अधिक का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील जुब्बल के तहत हाटकोटी कैंची पर आग से तीन दुकानें, एक ढाबा व दो स्टोर जलकर राख हो गए। आग से करीब 30 लाख से अधिक संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने सूचना के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग रविवार रात करीब साढे़ नौ बजे दुकान के भीतर से शुरू हुई। दुकानें पुरानी लकड़ी की बनी होने के कारण कुछ मिनटों में राख हो गई। सूचना के बाद रोहड़ू से दमकल के दो वाहन मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस चौकी से टीम कुछ मिनट में मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस, दमकल कर्मचारी व स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। लेकिन पूरा मकान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
इतना जरूर है कि आग को आगे फैलने से रोक दिया। आग से मकान मालिक परमानंद, महेंद्र सिंह, गोपाल व कुसुमलता की किराये पर दी गई तीन दुकानें, एक ढाबा व दो स्टोर जले हैं।
आग से राम गुप्ता, दलीप गुप्ता और मुनीश कुमार की दुकानें, राजू का ढाबा, मनीश कुमार व सुरजीत कुमार का स्टोर जल गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। दमकल केंद्र रोहड़ू के प्रभारी सेवक राम ने आग से हुए नुकसान की पुष्टि की है। उन्होंने कहा सूचना के बाद दमकल के दो वाहन मौके पर भेजे गए थे।