फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three indians kidnapped by pirates in nigeria threatens to killed

नाइजीरिया के समुद्री लुटेरों ने दी धमकी, पैसे नहीं दिए तो तीनों को जान से मार देंगे

Sun, 25 Mar 2018 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) Updated Sun, 25 Mar 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Three indians kidnapped by pirates in nigeria threatens to killed

नाइजीरिया से समुद्री लुटेरों ने सुशील के घर में सेटेलाइट के जरिए फोन किया। लुटेरों ने परिजनों की सुशील से बात करवाई। बता दें कि नाइजीरिया में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के तीन युवकों का समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया है।

विज्ञापन

समुद्री लुटेरों ने भारत के तीन युवकों को जंगल में बनाया बंधक, मांगे 20 लाख
विज्ञापन

बदले में लुटेरों ने 11 मिलियन नायरा करेंसी (भारतीय रूपये-19 लाख 90 हजार 868) में फिरौती की मांग की है। सुशील के पिता रघुवीर धीमान ने बताया कि शनिवार शाम को फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाइजीरिया से युवकों की रिहाई को शांता ने सुषमा स्वराज को लिखा पत्र
सुशील ने उनसे बताया कि अभी मैं ठीक हूं। ये लोग मुझे टॉर्चर कर रहे हैं क्योंकि मैं क्रू कैप्टन हूं। अपहरणकर्ता ने सुशील के भाई से बात कर सोमवार तक पैसा न देने पर उसे जान से मारने की चेतावनी दी है।

रघुवीर के पिता ने जताई चिंता

Three indians kidnapped by pirates in nigeria threatens to killed
डेमो पिक

इसके बाद परिजनों ने युवकों की कंपनी के प्रमुख से बात की तो उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही तीनों को वापस ले आएंगे।

रघुवीर के पिता ने बताया कि शाम को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सचिव का फोन आने के बाद वह निश्चिंत हो गए थे लेकिन लुटेरों का फोन आने पर उनकी चिंता और बढ़ गई है।

उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द ही कार्रवाई कर उनके बच्चों को सही सलामत घर पहुंचाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed