फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three indians kidnapped by pirates in Nigeria demands ransom

समुद्री लुटेरों ने भारत के तीन युवकों को जंगल में बनाया बंधक, मांगे 20 लाख

Fri, 23 Mar 2018 01:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) Updated Fri, 23 Mar 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
Three indians kidnapped by pirates in Nigeria demands ransom
nigeria

नाइजीरिया में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के तीन युवकों का समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया है। बदले में लुटेरों ने 11 मिलियन नायरा करेंसी (भारतीय रूपये-19 लाख 90 हजार 868) में फिरौती की मांग की है।

विज्ञापन


मर्चेंट नेवी में तैनात तीनों युवकों को समुद्री लुटेरों ने जंगल में बंधक बना रखा है। अपहृत युवकों के घर पर आई सेटेलाइट कॉल से इस बात की जानकारी दी गई है। लुटेरे इन युवकों के घर पर सेटेलाइट फोन पर बात कराकर फिरौती की मांग पूरी करने पर जोर डाल रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विकास खंड नगरोटा सूरियां की पंचायत सुकनाड़ा का युवक सुशील पिछले दो महीने से नाइजीरिया के समुद्री लुटेरों की कैद में है।

इसके अलावा दो अन्य युवक अजय कुमार निवासी पालमपुर और पंकज नगरोटा बगवां की उस्तेहड़ पंचायत के रड गांव का रहने वाला है। मर्चेंट नेवी में तैनात सुशील पिछले 13 साल से अलग-अलग कंपनियों के साथ काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 समुद्री लुटेरों ने बना रखा है बंधक

Three indians kidnapped by pirates in Nigeria demands ransom
DEMO PIC

उनके समुद्री जहाज को नाइजीरिया में हाईजैक कर लिया गया। दो अन्य युवक भी उसके साथ हैं। उन्हें जंगल में रखा गया है। सुशील कुमार की 31 जनवरी को परिवार वालों से बात हुई थी। उसके बाद 12 मार्च को सेटेलाइट कॉल से सुशील ने परिवार वालों को अपहरण की पूरी जानकारी दी।

सुशील ने अपने भाई को फोन पर बताया कि 17 समुद्री लुटेरों ने बंदूक के दम पर उनको बंधक बना कर रखा हुआ है। इसके बाद कॉल काट दी। कॉल के एक दिन बाद फिर से सुशील का फोन घर पर आया। इसमें उसने लुटेरों द्वारा मांगी जा रही 11 मिलियन नायरा धनराशि की फिरौती का जिक्र किया है।

परिजनों ने सुशील की कंपनी के मालिक से बात की तो उन्होंने कहा कि वह समुद्री लुटेरों के संपर्क में हैं। उन्हें पैसे दे देंगे। तीनों युवकों के परिवार वालों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें सही सलामत भारत लाया जाए।

विदेश मंत्री का नहीं आया कोई जवाब

Three indians kidnapped by pirates in Nigeria demands ransom

उसके लिए सुशील के भाई अमित धीमान ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। अभी तक उनको सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। पंकज दो बहनों का इकलौता भाई है।

पंचायत प्रधान अविनाश उपाध्याय ने बताया कि वह दो साल पहले नाइजीरिया गया था। उसके पिता की तबीयत खराब है। एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि युवकों के अपहरण की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सुशील के भाई विनय कुमार ने बताया कि तीन दिन में एक बार उसके भाई से समुद्री लुटेरे हमसे बात करवाते हैं। सुशील के माता-पिता और उनकी पत्नी पूजा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे भी अपने पापा को ढूंढ रहे हैं।

सऊदी अरब से एक माह बाद भी नहीं पहुंचा शव

Three indians kidnapped by pirates in Nigeria demands ransom

लंज (कांगड़ा)। लंज के साथ लगती मनेई पंचायत के डिब्बर गांव के ओंकार सिंह पुत्र पूर्ण चंद का निधन सऊदी अरब के रियाद में 23 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था, लेकिन एक माह बाद भी ओंकार का शव भारत नहीं लाया जा सका।

परिवार वालों के सारे प्रयास विफल हो गए हैैं। परिजन पिछले एक महीने से अपने बेटे की देह पहुंचने की राह देख रहे हैं। अंतिम संस्कार के लिए इंतजार की घड़ियां लंबी हो गई हैं। ओंकार के पिता की आंखें पथरा गई हैं।

उनका कहना है कि उनके बेटे का शव घर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रयास करें। हालांकि ओंकार के बड़े भाई शमशेर सिंह खुद सऊदी अरब में नौकरी करते हैं।

उन्होंने पार्थिव देह भारत लाने की कागजी कार्रवाई भी पूरी कर ली है, लेकिन भारतीय दूतावास के अधिकारी कागजी कार्रवाई में देरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed