फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three arrested in woman murder case at paonta sahib sirmour

मायके में महिला की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, लगा पुलिस का पहरा

Tue, 26 Jun 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 26 Jun 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
three arrested in woman murder case at paonta sahib sirmour
सांकेतिक तस्वीर

पति से अलग होकर दूसरे समुदाय के व्यक्ति के साथ रह रही महिला की मायके में हत्या पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें महिला के पिता व रिश्ते में दादा और भाई शामिल हैं।

विज्ञापन


तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। फिलहाल घटना स्थल और जिस जगह महिला को जलाया गया है, वहां पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार को डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान की टीम दिन भर वारदात स्थल पर डटी रही। पुलिस ने महिला के पिता दर्शन सिंह, रिश्ते में दादा कली राम और चचेरे भाई नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा मामला

three arrested in woman murder case at paonta sahib sirmour

बता दें कि पति से अलग रहने वाली महिला की मौत के मामले में मायके वालों पर हत्या का शक है। इस मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार 23-24 जून की रात को महिला की हत्या कर दी गई थी।

इसके बाद मायका पक्ष के लोगों ने रातोंरात ही मृतका का शव 2 से 3 बजे के बीच गुपचुप जला दिया। लिहाजा, पुलिस इस बात का पता लगाने के प्रयास में जुटी है कि महिला की हत्या किस तरह की गई।

इस बात का खुलासा आरोपियों को  पुलिस रिमांड पर लेने के बाद ही चल सकेगा। उधर, जिस जगह महिला का शव जलाया गया है, वहां से नमूने लेने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम न होने के चलते पुलिस अब डीएनए जांच कराने जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed