फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thousands of technical staff will get mobile phone allowance in hpsebl

बिजली बोर्ड के हजारों तकनीकी कर्मियों को मिलेगा मोबाइल फोन भत्ता

Tue, 23 Oct 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Oct 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
Thousands of technical staff will get mobile phone allowance in hpsebl

बिजली बोर्ड प्रबंधन ने तकनीकी श्रेणी के फील्ड स्टाफ को मोबाइल फोन भत्ता देने का फैसला लिया है। सोमवार को बोर्ड प्रबंधन ने स्पेशल फोरमैन, फोरमैन, लाइनमैन और अतिरिक्त कनिष्ठ अभियंता को हर महीने 200 रुपये और टी मेट व असिस्टेंट लाइनमैन को 150 रुपये भत्ता देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


यह व्यवस्था पहली नवंबर से लागू होगी। बोर्ड प्रबंधन ने हजारों तकनीकी कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए मोबाइल भत्ता लेने के लिए शर्तें भी लगाई हैं। इसके तहत जिस तकनीकी कर्मी का मोबाइल फोन हर वक्त ऑन रहेगा और जिसकी फोन न उठाने की शिकायत नहीं आएगी, उसे प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन

प्रतिमाह 700 रुपये मोबाइल भत्ता देने के आदेश जारी

Thousands of technical staff will get mobile phone allowance in hpsebl

 इसके अलावा मोबाइल फोन नंबर भी संबंधित कर्मचारी के नाम पर ही होना चाहिए। बोर्ड प्रबंधन ने कंपनी सचिव को प्रतिमाह 700 रुपये मोबाइल भत्ता देने के आदेश भी जारी किए हैं।

उधर, विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने स्टेशन अटेंडेंट, इलेक्ट्रिशियन सहित अन्य तकनीकी श्रेणी कर्मियों को मोबाइल फोन भत्ता नहीं देने पर रोष जताया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर ने कहा है कि जल्द से जल्द सभी श्रेणी के तकनीकी कर्मियों को भत्ता देने के आदेश जारी नहीं हुए तो आंदोलन करने से गुरेज नहीं किया जाएगा। उन्होंने लाइनमैन से फोरमैन बनाने के लिए आदेश भी जल्द जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed