{"_id":"6335be41418ff76b987aa396","slug":"the-main-accused-in-the-dulaihad-shootout-has-been-arrested-10-arrests-have-been-made-in-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una: दुलैहड़ गोलीकांड का मुख्य आरोपी काबू, मामले में चुकी हैं 10 गिरफ्तारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: दुलैहड़ गोलीकांड का मुख्य आरोपी काबू, मामले में चुकी हैं 10 गिरफ्तारियां
Thu, 29 Sep 2022 09:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Sep 2022 09:18 PM IST
सार
रविंद्र सेठी की हत्या के बाद यह मामला राजनीतिक मंच पर भी उठा। हालांकि इस वारदात को किस मकसद से अंजाम दिया गया, इसका खुलासा जिला पुलिस शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये करेगी।
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के दुलैहड़ में 12 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता रविंद्र सेठी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि इसे कहां से गिरफ्तार गया। इसका खुलासा आज पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये करेगी। पुलिस आरोपी की तलाश में पंजाब और हरियाणा में लगातार छापेमारी कर रही थी। रविंद्र सेठी हत्याकांड में अभी तक 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसमें वारदात में शामिल चार आरोपियों के साथ उनकी मदद करने वाले भी शामिल हैं। पुलिस ने बीते दिनों एक आरोपी के माता-पिता को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की थी।
विज्ञापन
रविंद्र सेठी की हत्या के बाद यह मामला राजनीतिक मंच पर भी उठा। हालांकि इस वारदात को किस मकसद से अंजाम दिया गया, इसका खुलासा जिला पुलिस शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये करेगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस की सात टीमें पंजाब और राजस्थान के इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही थी। सभी आरोपी पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले हैं। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस को कुछ दिन की मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपियों को सिम उपलब्ध करवाने वाले और छिपने में उनकी मदद करने वालों को भी पुलिस के काबू किया है। आरोपियों का पता लगाने में वारदात क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से काफी मदद मिली। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने भी जांच टीम का पूरा सहयोग किया। आरोपियों की पहले से आपराधिक छवि भी रही है। इस कारण पुलिस को उनकी पहचान करने में आसानी रही। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि दुलैहड़ गोलीकांड मामले में पुलिस शुक्रवार को प्रेस कॉन्फेंस कर सारी जानकारी सामने रखेगी।
विज्ञापन