{"_id":"5bd2f6d7bdec22697879bb74","slug":"teacher-organizations-of-himachal-will-protest-in-front-of-mp-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के ये शिक्षक संगठन भी करेंगे सांसदों के घर का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के ये शिक्षक संगठन भी करेंगे सांसदों के घर का घेराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 26 Oct 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएंडवी शिक्षक, कालेज और स्कूल प्रवक्ता भी रविवार को पुरानी पेंशन योजना को शुरू करने की मांग को लेकर सांसदों के घरों के घेराव में शामिल होंगे।सीएंडवी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने प्रदेश के सभी सीएंडवी अध्यापकों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सांसद के घर पर 28 अक्तूबर को होने वाले एनपीएस अध्यापक संघ के एक दिन के उपवास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
संघ ने सरकार से मांग की है कि 15 मई 2003 से बंद पुरानी पेंशन योजना को कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बहाल किया जाए। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रधान केसर ठाकुर ने भी एक दिन के उपवास कार्यक्रम को समर्थन देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर ने कहा कि उनका संघ एनपीएस प्राध्यापकों, कर्मचारियों व अधिकारियों के हितों को लेकर हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उधर, कालेज प्रवक्ता संघ ने भी सांसदों के घरों के घेराव कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया है। कॉलेज शिक्षक संघ के महासचिव आरएल शर्मा ने सभी प्रवक्ताओं से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन