फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   t20 world cup ind vs pak match in dharamshala.

सबसे खूबसूरत मैदान पर होगा भारत पाक मुकाबला

Sat, 12 Dec 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 12 Dec 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
t20 world cup ind vs pak match in dharamshala.

भारत में टी 20 वल्र्ड कप का फीवर 8 मार्च से 3 अप्रैल तक चलेगा लेकिन असली रोमांच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला ने टी 20 वल्र्ड कप का सबसे रोमांचक मैच अपनी झोली में झटक लिया है। वल्र्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 क्रिकेट मैच 19 मार्च को धर्मशाला स्टेडियम में होगा।

विज्ञापन


टी 20 वल्र्ड कप के शेडयूल में धर्मशाला को बड़ा मैच मिलते ही एचपीसीए तैयारियों में जुट गया है। सब कुछ ठीक रहा तो मार्च तक धर्मशाला स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता भी 25 हजार वाली हो जाएगी। एचपीसीए इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। अभी हाल ही में दो अक्तूबर को धर्मशाला स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पहला अंतर्राष्ट्रीय टी 20 वल्र्ड कप आयोजित हुआ था।
विज्ञापन


इस मैच को लेकर दर्शकों इतना क्रेज था कि मैच से डेढ़ हफ्ता पहले ही सभी टिकटें बिक चुकी थीं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 19 मार्च को धर्मशाला में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर दर्शकों में क्रेज दिखेगा। धर्मशाला स्टेडियम अभी तक इंगलैंड और वेस्ट इंडीज टीमों के साथ दो अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैच की मेजबानी भी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में धर्मशाला स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच करवाने का दर्जा भी मिल गया है। टी 20 वल्र्ड कप में पुरुषों और महिलाओं की टीमों के कुल 58 क्रिकेट मैच आयोजित होंगे। सबसे पहला मैच जिंम्बाबे और होंगकोंग के बीच होगा। इसके अलावा 22 मार्च को इंग्लैंड और भारत के बीच महिलाओं का टी 20 वल्र्ड कप मैच होगा।


टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच 19 मार्च को धर्मशाला स्टेडियम में होगा। एचपीसीए के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। वल्र्ड कप का यह रोमांचक मैच होगा। वर्ल्ड कप के दौरान धर्मशाला में करीब 10 क्रिकेट मैच होंगे। इससे दर्शकों में रोमांच बढने के साथ हिमाचल के पर्यटन में भी बूम आएगा। -अनुराग ठाकुर, बीबीसीआई सचिव एवं एचपीसीए अध्यक्ष

भारतीय टीम पूल के मैच

भारत-न्यूजीलैंड :15 मार्च : नागपुर
भारत-पाकिस्तान : 19 मार्च : धर्मशाला
भारत-क्वाललिफायर : 23 मार्च : बेंगलुरु
भारत-आस्ट्रेलिया : 27 मार्च : मोहाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed