फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Suspense Over HP Govt Cabinet Decision, No recruitment in Himachal

वीरभद्र कैबिनेट के फैसले पर सस्पेंस, मंजूरी के बाद भी नहीं निकली नौकरियां

Tue, 18 Apr 2017 08:52 AM IST
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 18 Apr 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
Suspense Over HP Govt Cabinet Decision, No recruitment in Himachal

प्रदेश में नौकरियों का सच यह है कि सिर्फ  कैबिनेट में पद भरने की मंजूरी तक ही सिमट कर रह गई हैं। प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवा नौकरियों के इंतजार में वेबसाइटों की खाक छान रहे हैं। हाल यह है कि नवंबर 2016 से अब तक हुई कैबिनेट की बैठक में हजारों पद भरने की मंजूरी दी जा चुकी है।

विज्ञापन


लेकिन अब तक इनकी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। युवा इस इंतजार में हैं कि कब नोटिफिकेशन जारी होगी। वहीं चुनावी वर्ष में सरकार की ओर से इन पदों की मंजूरी सिर्फ  सब्जबाग बनकर ही न रह जाए।
विज्ञापन


10 नवंबर को इन पदों को भरने की दी थी मंजूरी
10 नवंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 100 पदों को करुणामूलक नियुक्ति से भरने, प्रदेश निर्वाचन विभाग में अनुबंध आधार पर निर्वाचन कानूनगो के 5 पदों को भरने, उद्योग विभाग में अनुबंध आधार पर प्रबंधक  के तीन, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं नियामक विभाग में ड्रग निरीक्षक के 22 पद भरने की अनुमति दी थी लेकिन अब तक इनकी अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रमोद सक्सेना ने कहा कि ड्रग निरीक्षक भर्ती की फाइल प्रोसेस में है। जल्द आदेश जारी किए जाएंगे।   

ये 300 पद भरने को भी दी थी मंजूरी

Suspense Over HP Govt Cabinet Decision, No recruitment in Himachal

28 नवंबर की कैबिनेट मीटिंग में करीब 300 नई नौकरियों को मंजूरी दी गई थी। पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न श्रेणियों के 33 पद और शहरी निकायों में 113 क्रियाशील पदों को भरने की अनुमति दी थी।

प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती से कोषाधिकारियों के 7 पदों को भरने, सीधी भर्ती से बीडीओ के 6 पद भरने, स्वास्थ्य विभाग के वाइटल विंग में अनुबंध आधार पर कनिष्ठ कार्यालय सहायकों (आईटी) के 4 पद भरने, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अनुबंध आधार पर प्रबंधक (आईटी) के दो पद, उप प्रबंधक के दो पद।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से दो पद अधीक्षक (गृह विभाग), जनजातीय विकास विभाग में अनुबंध आधार पर कनिष्ठ कार्यालय सहायक के दो पद भरने को स्वीकृति दी गई। 

28 जनवरी 2017 : केसीसी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा था कि केसीसी बैंक हिमाचल में नौकरियों का पिटारा खोलेगा। बैंक ग्रेड-3 और ग्रेड-4 के 425 विभिन्न पदों पर भर्ती करेगा। इसमें क्लर्क के पद भी भरे जाएंगे।

प्रवेश परीक्षा फरवरी तक प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से ली जाएगी। केसीसी बैंक की मार्च और अप्रैल तक बेरोजगार युवाओं को ज्वाइनिंग देने की योजना थी लेकिन अब तक इसकी भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है।

उधर, केसीसी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने कहा कि भोरंज उप चुनाव से आचार संहिता लागू  हुई थी, इस वजह से नोटिफिकेशन जारी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इसी माह पद भरने की अधिसूचना जारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed