फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur MLA Rajendra Rana has written a letter to the cm sukhvinder sukhu

Hamirpur: विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी, सात विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया

Sat, 02 Sep 2023 07:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Sep 2023 07:41 PM IST
सार

सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है। इसमें बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को उठाकर मुख्यमंत्री और सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है। 

विज्ञापन
Sujanpur MLA Rajendra Rana has written a letter to the cm sukhvinder sukhu
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है। इसमें बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को उठाकर मुख्यमंत्री और सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है। इससे पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल राणा के महाभारत के प्रसंग को लेकर भी राजनीति गलियारों में खूब चर्चा हुई थी। राणा ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम सात विभिन्न बिंदुओं को लेकर भेजे पत्र में लिखा है कि पेपर लीक के कारण पिछले लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं के परिणाम रुके हुए हैं और जिन युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वह रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। विपक्ष में रहते हुए हम लगातार इन युवाओं के हितों की पैरवी करते रहे हैं। अब कांग्रेस सरकार से इन युवाओं को बहुत उम्मीद हैं।

विज्ञापन


इसलिए मुख्यमंत्री इस मामले में त्वरित निर्णय लें। राणा ने लिखा है कि हमीरपुर स्थित हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग लंबे समय से बंद पड़ा है। यहां पर जल्द ईमानदार अधिकारी की तैनाती कर इस आयोग को बहाल किया जाए। पुलिस भर्ती घोटाले में जो पुलिस अधिकारी संलिप्त थे, उन पर कड़ी कार्रवाई होने का जनता को बेसब्री से इंतजार है। अब वर्तमान सरकार को इस मामले में संजीदगी दिखाने की जरूरत है। प्रदेश में फर्जी डिग्री मामले की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए। आउटसोर्स कर्मियों को न्याय दिलाने का मुद्दा कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए विधानसभा में उठाया था। इस पर भी निर्णय लेने की आवश्यकता है। कोविड महामारी के दौरान तैनात नर्सिंग स्टाफ ने बड़ी तत्परता से अपनी भूमिका निभाई थी, अब उनके हित और भविष्य सुरक्षित करने के लिए उचित निर्णय लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed