फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   statement of peoples stuck in snowfall in lahaul and spiti

एक वक्त लगा अब बचना मुश्किल, पर देवदूत बन वायुसेना ने बचा लिया

Fri, 28 Sep 2018 12:10 PM IST
बलदेव राज, अमर उजाला, कुल्लू/केलांग
बलदेव राज, अमर उजाला, कुल्लू/केलांग Updated Fri, 28 Sep 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
statement of peoples stuck in snowfall in lahaul and spiti

भारी बर्फबारी में लाहौल-स्पीति के विभिन्न हिस्सों में फंसे करीब 431 लोगों को सुरक्षित कुल्लू व मनाली पहुंचाया गया। नौ विदेशियों समेत 74 लोगों को लाहौल-स्पीति की विभिन्न जगहों से वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से एयरलिफ्ट कर कुल्लू और मनाली पहुंचाया, जबकि रोहतांग टनल के रास्ते करीब 350 लोग मनाली पहुंचे। वहीं, बीआरओ की टीम ने भी पैदल ही कोकसर से सात लोगों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया।

विज्ञापन


वायुसेना पहले तीन हेलीकॉप्टरों की मदद ले रही थी, वहीं अब दो चीता हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल किए गए हैं। चंबा जिले के होली इलाके में पिछले पांच दिनों से फंसे छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सुबह नौ बजे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 416 छात्र-छात्राओं और 321 स्टाफ सदस्यों को पहले पैदल और फिर गाड़ियों के जरिये जिला मुख्यालय पहुंचाया गया।

विज्ञापन

वायुसेना के जांबाज अधिकारियों ने तीन बच्चों समेत दस लोगों को एयरलिफ्ट किया

statement of peoples stuck in snowfall in lahaul and spiti

स्पीति के छोटा दड़ा में बर्फ के बीच बिना लैंडिंग ही वायुसेना के जांबाज अधिकारियों ने तीन बच्चों समेत दस लोगों को एयरलिफ्ट किया। यहां हेलीकॉप्टर को लैंड नहीं किया जा सकता था। छतड़ू से निकाले गए 4 लोगों को मनाली के निकट सासे हेलीपैड पर उतारा। वायु सेना के ऑपरेशन को विंग कमांडर एसके आहुजा कोऑर्डिनेट कर रहे हैं, जबकि रोहतांग टनल होकर बसों और निजी वाहनों से करीब 350 लोग मनाली पहुंचे।

बीआरओ की टीम ने कैप्टन इशान के नेतृत्व में कोकसर से बुधवार रात्रि पैदल ही रेस्क्यू अभियान चलाकर सात लोगों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया। करीब 12 घंटे तक कई फीट बर्फ में बीआरओ जवान और अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिन्हें मनाली में उपचार दिया गया।

रोहतांग टनल होकर छह एचआरटीसी बसें, एक निजी बस, 70 एलएमवी वाहन मनाली पहुंचे। जिलाधीश कुल्लू यूनुस ने बताया कि कुल्लू पहुंचाए लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। बीआरओ कमांडर कर्नल एके अवस्थी ने बताया कि बीआरओ टीम ने सात लोगों को कोकसर से सुरक्षित मनाली पहुंचाया।

देवदूत बन वायुसेना ने बचा लिया

statement of peoples stuck in snowfall in lahaul and spiti

यहां के नागरिक किए रेस्क्यू- जर्मन के तीन, नेपाल के छह, केरल के दो, दिल्ली के 11, पंजाब के दो, गुजरात के तीन, महाराष्ट्र के आठ, बेंगलुरु के दो, गुजरात के पांच, अरुणाचल के दो, बिहार का एक, देहरादून के पांच, लुधियाना के चार, हरियाणा के चार, जम्मू-कश्मीर का एक, कुल्लू के दो, सिरमौर का एक, बिलासपुर का एक, मंडी के तीन, यूपी के पांच, हैदराबाद का एक, कोलकाता का एक और चंडीगढ़ के एक व्यक्ति को एयरलिफ्ट किया गया।

लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी के बीच फंसे केलांग-काजा मार्ग में छोटा दड़ा से रेस्क्यू कर हेलीकॉप्टर की मदद से कुल्लू लाए गए पर्यटकों ने अब राहत की सांस ली है। कुल्लू पहुंचने पर करीब पांच दिन बाद दिल्ली, गुजरात, देहरादून और बेंगलुरु के पर्यटकों ने अपने परिजनों से बातचीत की। परिजनों से बात करते समय इनकी आंखें छलक पड़ीं।        

गुजरात के बड़ौदा की रहने वाली 28 साल की दीक्षा ने कहा कि वह परिवार के साथ लाहौल के चंद्रताल घूमने गई थीं। इस दौरान तीन बच्चों के साथ 22 सितंबर को लौट रहे थे कि अचानक बर्फबारी से वे छोटा दड़ा में फंस गए। बर्फबारी कई घंटों तक चलती रही। छोटा दड़ा में होटल के दो कमरों में करीब 50 लोगों को रुकना पड़ा।

विज्ञापन

फूड पैकेट फेंके जाने के बाद जिंदगी की आस जगी

statement of peoples stuck in snowfall in lahaul and spiti

इनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। दीक्षा ने कहा कि एक-एक कमरे में 25-25 लोग रुके। बाहर बर्फ के ढेर थे। नेटवर्क ठप और उन्हें कड़ाके की ठंड के बीच एक समय लगा कि अब बचना मुश्किल है। लेकिन वायुसेना के हेलीकॉप्टर देवदूत बनकर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट फेंके जाने के बाद जिंदगी की आस जगी।

इस बीच बर्फ को पिघलाकर पानी पिया और अपनी जान बचाई। बेंगलुरु की सुष्मिता ने कहा कि उनकी शादी हाल ही में हुई है। बाइक पर चंद्रताल से मनाली की तरफ आ रहे थे। बर्फबारी से वे छोटा दड़ा में फंस गए।

उन्होंने कहा कि होटल में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कुल्लू आकर उनकी सात दिन बाद परिजनों से बात हुई है, जबकि परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उन्होंने कहा कि अभी तक छोटा दड़ा में कई लोग फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed