फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ‌Snowfall Forecast for himachal from 27th Febrary.

पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, फिर लौटेगी शीतलहर

Sat, 25 Feb 2017 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 25 Feb 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
Snowfall Forecast for himachal from 27th Febrary.

हिमाचल में 27 फरवरी से दोबारा बारिश-बर्फबारी होने के आसार बन गए हैं। पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर 27 फरवरी से हिमाचल में भी पड़ेगा। ऐसे में प्रदेश में 27 फरवरी से लेकर दो मार्च तक मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


इस अवधि के दौरान पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उधर, शनिवार और रविवार को प्रदेश में मौसम बना रहेगा। धूप खिलने के साथ ही पारा भी बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27-28 फरवरी और एक-दो मार्च को प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन


उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति, मध्य क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा के साथ मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में भी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड बरकरार, कई इलाकों में पारा माइनस में पहुंचा

Snowfall Forecast for himachal from 27th Febrary.

वीरवार रात को न्यूनतम पारा केलांग में माइनस 10.1, कल्पा में माइनस 1.6, मनाली में माइनस 0.2, शिमला में 4.2, सोलन में 4.3 और धर्मशाला में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.8, शिमला में 14.5, सुंदरनगर में 22.8, भुंतर में 23.5, नाहन में 21.9, सोलन में 21.7, धर्मशाला में 18.6 और कल्पा में 12.0 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed