{"_id":"58986e5a4f1c1b8a523786fd","slug":"skiing-training-in-saraj-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली और नारकंडा की तर्ज पर अब यहां भी सीखिये स्कीइंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली और नारकंडा की तर्ज पर अब यहां भी सीखिये स्कीइंग
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी)
Updated Mon, 06 Feb 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
मनाली और नारकंडा की तर्ज पर अब सराज में भी स्कीइंग की ट्रेनिंग मिलेगी। यहां युवाओं के लिए प्रशासन 14 दिनों का कोर्स करवाएगा। पहली बार सराज क्षेत्र में युवाओं को स्कीइंग का प्रशिक्षण देने के लिए कैंप लगाया जा रहा है। एसडीएम अश्वनी कुमार ने बताया कि जंजैहली घाटी के युवाओं को स्कीइंग व ट्रैकिंग सीखने का सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन
यह प्रशिक्षण माता शिकारी और भुलाह में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कोर्स अटल बिहारी वाजेपयी इंस्टीट्यूट मनाली की ओर से 14 से 28 फरवरी तक करवाया जा रहा है। इस कोर्स में केवल जंजैहली उपमंडल के नागरिक ही भाग ले सकेंगे। इस कोर्स में प्रति व्यक्ति 2100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों के ठहरने और खाने का इंतजाम प्रशासन करेगा। प्रतिभागियों को सभी प्रकार के स्कीइंग के उपकरण भी दिए जाएंगे। इस 14 दिन के कोर्स मे प्रतिभागियों को स्कीइंग के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में सिखाया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी एसडीएम कार्यालय जंजैहली में 16 फरवरी से पहले अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
एसडीएम जंजैहली ने बताया कि यही कोर्स मनाली में करने पर 10 से 12 हजार रुपये तक खर्च आता है। जबकि सराज के लोगों को सुनहरा अवसर की यह कोर्स मात्र 2100 में करवाया जा रहा है। उधर, सराज के विधायक जयराम ठाकुर ने कहा कि एसडीएम जंजैहली के प्रयासों से युवाओं को सराज में ही स्कीइंग की ट्रेनिंग करने की सुविधा दी जा रही है।