फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla get five stra

सफाई व्यवस्था-कचरा प्रबंधन में शिमला को मिले फाइव स्टार

Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
shimla get five stra
कचरा प्रबंधन में सबसे ज्यादा 510 तो पेयजल प्रबंधन में सबसे कम 150 अंक मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। केंद्र सरकार की ओर से करवाए गए क्लाइमेट स्मार्ट सिटी असेस्मेंट में हिल्स क्वीन शिमला ने सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन की श्रेणी में फाइव स्टार हासिल किए हैं। 600 अंकों में से शिमला को 510 अंक मिले हैं। बाकी चार श्रेणियों के मुकाबले यह सबसे ज्यादा अंक है। बीते साल स्वच्छता सर्वेक्षण में भी शिमला शहर देश भर के चार हजार से अधिक शहरों की सूची में 65वें नंबर पर रहा था। इस बार इस सर्वे में भी शिमला को अच्छे अंक मिले हैं।

शहर में नगर निगम घरों से कूड़ा उठाने के बाद भरयाल कूड़ा संयंत्र में इसका निपटान करता है। इससे बिजली पैदा की जाती है। हालांकि, पेयजल प्रबंधन की श्रेणी में इस बार शिमला की परफार्मेंस खराब रही है। इस श्रेणी के 500 अंकों में शिमला को सिर्फ 150 अंक मिले हैं। इसके लिए शिमला को टू स्टार रेटिंग दी है। आवाजाही और वायु गुणवत्ता में 500 में से 198 अंक शिमला शहर को मिले हैं। प्रदेश भर में शिमला ने टॉप किया है। शिमला 16वें नंबर पर है जबकि उसके पीछे सिर्फ धर्मशाला (90) ही टॉप सौ शहरों में शामिल है। इस सर्वे में शहरों के भीतर पेयजल, कचरा प्रबंधन के अलावा अर्बन प्लानिंग, ग्रीन कवर, शहर के भीतर आवाजाही, वायु गुणवत्ता, ऊर्जा आदि मानकों को देखा गया था।
विज्ञापन

शिमला को किस श्रेणी में कितने अंक मिले
श्रेणी अंक मिले कुल अंक
अर्बन प्लानिंग, ग्रीन कवर 225 500
एनर्जी एंड ग्रीन बिल्डिंग 304 600
मोबिलिटी एंड एयर क्वालिटी 198 500
वाटर मैनेजमेंट 150 600
वेस्ट मैनेजमेंट 510 600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed