फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla bhuntar heli taxi service from 12 may

अब आधे घंटे में पूरा होगा शिमला से भुंतर का सफर

Sat, 11 May 2019 06:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 May 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
shimla bhuntar heli taxi service from 12 may

भुंतर एयरपोर्ट के लिए सोमवार से उड़ान योजना-दो के तहत सस्ती हेली टैक्सी सेवा शुरू हो जाएगी। इसकी प्रक्रिया भारतीय एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पूरी कर दी है। सोमवार को हेली टैक्सी चंडीगढ़ से शिमला होते हुए भुंतर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी।

विज्ञापन


आधे घंटे में सवारियां शिमला से भुंतर पहुंच जाएंगी। डीजीसीए ने अप्रैल माह में भुंतर से शिमला रूट को सर्वेक्षण किया था। पर्यटन सीजन के ऐन मौके पर शुरू हो रही सस्ती हेली टैक्सी सेवा से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को भी पंख लगेंगे।
विज्ञापन


पवन हंस का 11 सीटर हेलीकाप्टर सप्ताह में तीन उड़ान भरेगा। सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को हेली टैक्सी की उड़ानें होंगी। जीएसटी के साथ शिमला से भुंतर का किराया 4570 रुपये प्रति सीट निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारी भी चहके 

shimla bhuntar heli taxi service from 12 may

हेलीकाप्टर पहले चंडीगढ़ से शिमला के बीच उड़ेगा। इसके बाद शिमला से भुंतर फिर भुंतर से शिमला और अंतिम रूट शिमला से चंडीगढ़ का होगा।  भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक प्रभाकर शर्मा ने कहा कि पहले हेली टैक्सी का शेड्यूल जारी हुआ है।

सोमवार से उड़ान योजना दो के तहत हेली टैक्सी शुरू होने जा रही है। पर्यटन सीजन के शुरू होने पर आरंभ हो रही हेली टैक्सी से पर्यटन कारोबारियों के लिए राहत की खबर है।

होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक हवाई सेवाएं शुरू की जानी चाहिए। इससे कुल्लू-मनाली के साथ प्रदेश के पर्यटन को उतना ही फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed