अब आधे घंटे में पूरा होगा शिमला से भुंतर का सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर एयरपोर्ट के लिए सोमवार से उड़ान योजना-दो के तहत सस्ती हेली टैक्सी सेवा शुरू हो जाएगी। इसकी प्रक्रिया भारतीय एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पूरी कर दी है। सोमवार को हेली टैक्सी चंडीगढ़ से शिमला होते हुए भुंतर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी।
आधे घंटे में सवारियां शिमला से भुंतर पहुंच जाएंगी। डीजीसीए ने अप्रैल माह में भुंतर से शिमला रूट को सर्वेक्षण किया था। पर्यटन सीजन के ऐन मौके पर शुरू हो रही सस्ती हेली टैक्सी सेवा से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को भी पंख लगेंगे।
पवन हंस का 11 सीटर हेलीकाप्टर सप्ताह में तीन उड़ान भरेगा। सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को हेली टैक्सी की उड़ानें होंगी। जीएसटी के साथ शिमला से भुंतर का किराया 4570 रुपये प्रति सीट निर्धारित किया गया है।
पर्यटन कारोबारी भी चहके
हेलीकाप्टर पहले चंडीगढ़ से शिमला के बीच उड़ेगा। इसके बाद शिमला से भुंतर फिर भुंतर से शिमला और अंतिम रूट शिमला से चंडीगढ़ का होगा। भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक प्रभाकर शर्मा ने कहा कि पहले हेली टैक्सी का शेड्यूल जारी हुआ है।
सोमवार से उड़ान योजना दो के तहत हेली टैक्सी शुरू होने जा रही है। पर्यटन सीजन के शुरू होने पर आरंभ हो रही हेली टैक्सी से पर्यटन कारोबारियों के लिए राहत की खबर है।
होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक हवाई सेवाएं शुरू की जानी चाहिए। इससे कुल्लू-मनाली के साथ प्रदेश के पर्यटन को उतना ही फायदा होगा।