फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   scooty rider woman died in a truck accident at bilaspur

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत

Mon, 24 Jun 2019 06:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jun 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
scooty rider woman died in a truck accident at bilaspur
- फोटो : अमर उजाला

घुमारवीं उपमंडल के कस्बा भगेड़ में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर सोमवार दोपहर स्कूटी के अन्य वाहन से टकराने के कारण स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

विज्ञापन


जबकि उसका पति अभिषेक हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया। घुमारवीं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है(
विज्ञापन


 उधर हादसे में घायल महिला के पति को स्थानीय लोगों के सहयोग से सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अनीता (24) व उसका पति अभिषेक डंगार पंचायत के बरोटा गांव से थे तथा वे घुमारवीं की ओर आ रहे थे।

भगेड़ के पास अन्य वाहन से पास लेते समय उनकी स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई जिसके बाद ट्रक महिला के सिर के ऊपर से होकर गुजर गया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने महिला अनीता देवी के शव का सिविल अस्पताल घुमारवीं में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। जबकि घायल पति का उपचार घुमारवीं अस्पताल में ही चल रहा है।

एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed