फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Salman Khan met with nephew Ahil during Tubelight movie shooting

भांजे आहिल को देखकर सलमान की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Sun, 18 Sep 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 18 Sep 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan met with nephew Ahil during Tubelight movie shooting

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता शादी के बाद पहली बार पति आयुष शर्मा और बेटे आहिल के साथ सुसराल मंडी पहुंची। ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के परिवार ने बहू अर्पिता और पोते आहिल का घर पर गाजे बाजों के साथ भव्य स्वागत किया। रविवार को बीईंग ह्मूमन संस्था की ओर से मंडी में लगाए जाने वाले चिकित्सा कैंप में अर्पिता अपने परिवार के साथ शिरकत करेगी।

विज्ञापन

पिछले कई दिनों से कुल्लू में ट्यूब लाइट शूटिंग में व्यस्त अभिनेता सलमान खान के साथ बिताने के बाद शनिवार देर शाम बहन अर्पिता, पति आयुष शर्मा और बेटा आहिल मंडी पहुंचे। भांजे आहिल को देखकर बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन

सुसरालियों ने किया बहू अर्पिता और पोते आहिल का स्वागत

मंडी के लोगों से किया वादा आज निभाएंगे बॉलीवुड के सुल्तान

Salman Khan met with nephew Ahil during Tubelight movie shooting

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान बहन अर्पिता के सुसरालियों से किए वादे को पूरा करने जा रहे हैं। सलमान की बीईंग ह्यमून संस्था की ओर से पहली बार मंडी में रविवार से नेत्र जांच शिविर लगाया जा रहा है। शहर के यू ब्लॉक प्राइमरी स्कूल परिसर में आयोजित शिविर में मुंबई से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम आएगी।

सलमान खान की बीईंग ह्यूमन फाउंडेशन के सौजन्य से यू ब्लॉक प्राथमिक स्कूल परिसर में आंखों की जांच का निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन 18 व 19 सितंबर को सुबह दस से सायं चार बजे तक किया जाएगा। मरीजों की आंखों की जांच करने के लिए मुंबई से डॉक्टरों को टीम आएगी जो दो दिनों तक लोगों की आंखों की जांच करेगी।

इसमें मरीजों को अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड या पहचान पत्र की एक फोटो कॉपी साथ लानी होगी। जांच के दौरान जिन लोगों को उपचार की जरूरत होगी या फिर ऑपरेशन करने की आवश्यकता होगी उन मरीजों का उपचार भी निशुल्क जोनल अस्पताल मंडी में ही होगा। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देशराज शर्मा ने कहा कि बीईंग ह्यूमन के शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

नेत्र चिकित्सा कैंप के शुभारंभ पर ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा, आयुष शर्मा, अर्पिता, आहिल और आश्रय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कुल्लू में ट्यूब लाइट फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण सलमान खान शिविर के शुभारंभ पर नहीं पहुंच सकेंगे। बहन अर्पिता की शादी के बाद धाम में मंडी पहुंचे सलमान खान ने वादा किया था कि बहन दी है तो मंडी को भी कुछ दूंगा।

विज्ञापन

‘सुल्तान’ को ओमपुरी ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Salman Khan met with nephew Ahil during Tubelight movie shooting

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को ओमपुरी ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया। ओमपुरी ने बताया कि बिना चक्रव्यूह रचना के युद्ध नहीं जीते जाते। लिहाजा, दुश्मन को उसके ही हथियार से मात देने के लिए उसकी रणनीति को अपनाना पड़ता है। दोपहर तक इन दो दृश्यों को शूट करने में बारह बार रिटेक हुए।

शाम के समय सोहेल खान के साथ बात कर फ्री होने के बाद सलमान दुश्मन से बदला लेने की कसम खाते हैं। सलमान खान दीए की रोशनी पर हाथ रखकर कहते हैं कि दुश्मन ने हिंदी चीनी भाई के नारे के बावजूद भारत पर हमला कर देश की पीठ पर छुरा घोंपा है। लिहाजा, वे दुश्मन की ईंट से ईंट बजाने के बाद ही दम लेंगे।

इस सीन को फिल्माने से पहले निदेशक कबीर खान ने सलमान खान को कुछ बारीकियां सिखाईं। इस पर अमल करने से दो ही टेक में सीन ओके हो गया। स्थानीय को-ऑडिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि अक्तूबर तक सलमान के सीन शूट होंगे। बीच में वे कुछ समय के लिए मुंबई जा सकते हैं।

मनाली में बॉलीवुड हस्तियों ने जमाया डेरा

Salman Khan met with nephew Ahil during Tubelight movie shooting

पर्यटन नगरी मनाली में बॉलीवुड हस्तियों ने डेरा जमा लिया है। फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग के लिए बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान पहले ही पर्यटन नगरी में हैं। शनिवार को उनके छोटे भाई सोहेल खान भी शूटिंग के सिलसिले में मनाली पहुंचे। वहीं, सन्नी देयोल के पुत्र कर्ण भी कुल्लवी बोली और रहन-सहन सीखने के लिए घाटी की वादियों में पहुंच गए हैं। वे यहां पहली बार कैमरे का सामना करेंगे।

कर्ण सीखेंगे कुल्लवी बोली और रहन-सहन- धर्मपुत्र सन्नी देयोल ने आने बेटे कर्ण को लांच करने को मनाली क्षेत्र चुना है। राहुल रवेल के एक्टिंग स्कूल से अभिनय के गुर सीखने के बाद कर्ण मनाली में कैमरे का सामना करेंगे। पिता के साथ कुल्लू पहुंचे कर्ण चार माह तक कुल्लवी बोली और रहन-सहन सीखेंगे। स्थानीय फिल्म को-ऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि दो तीन दिन में सनी के साथ मीटिंग फिक्स की गई है। इसके बाद फरवरी माह तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed