फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Russia Ukraine War Una daughter Kajal trapped in Kharkiv

रूस-यूक्रेन युद्ध: खारकीव में फंसी ऊना की बेटी काजल बोली-अब हिम्मत भी तोड़ रही दम, खाने का भी संकट

Tue, 01 Mar 2022 11:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Mar 2022 11:02 PM IST
सार

ऊना के चुरुडू गांव से एमबीबीएस करने यूक्रेन गई छात्रा काजल ने बताया कि वह खारकीव में फंसी हुई हैं। यहां एक भारतीय छात्र की युद्ध में मौत हो चुकी है। यहां फंसे बच्चों में बहुत घबराहट है। 
 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Una daughter Kajal trapped in Kharkiv
खारकीव में फंसी ऊना की काजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध के कारण कई भारतीय विद्यार्थियों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इस समय खारकीव में फंसे बच्चों के लिए एक-एक दिन काटना मुश्किल हो गया है। खारकीव में फंसे विद्यार्थियों के सामने सबसे बड़ा संकट खाने का है। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों का कहना है कि अब उनके पास राशन खत्म हो चुका है। ऊना के चुरुडू गांव से एमबीबीएस करने यूक्रेन गई छात्रा काजल ने बताया कि वह खारकीव में फंसी हुई हैं। यहां एक भारतीय छात्र की युद्ध में मौत हो चुकी है। यहां फंसे बच्चों में बहुत घबराहट है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बंकर में गुजारा करते हुए उन्हें छह दिन हो गए, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। अब खाने-पीने का सामान भी खत्म हो चुका है। इस परिस्थिति में उन्हें  स्थानीय लोग ही पानी और बिस्किट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही आलम रहा तो आने वाले दिनों में युद्ध से ज्यादा भूख उन्हें परेशान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। मोबाइल में नेटवर्क भी कम है। परिवार से बात भी नहीं हो पा रही है। अब उनकी हिम्मत दम तोड़ रही है। काजल ने भारत सरकार से अपील की कि उन्हें जल्द मदद पहुंचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed