फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment on 48 post in agriculture university palampur.

अच्छी खबर! कृषि विवि पालमपुर में 48 पदों पर भर्ती

Wed, 05 Aug 2015 12:29 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
recruitment on 48 post in agriculture university palampur.

चौधरी सरवण कुमार प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के प्रबंधन बोर्ड ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 35 पद और गैर शिक्षक कर्मचारियों के 13 पद भरने की स्वीकृति प्रदान की है। शिमला में कुलपति डा. केके कटोच ने विश्वविद्यालय प्रबंधन बोर्ड की 108वीं बैठक की अध्यक्षता करते यह जानकारी दी।

विज्ञापन


डा. कटोच ने कहा कि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर या समकक्ष के 35 पद, सह प्राध्यापक अथवा समकक्षों के 3 पद, छात्रावास सहायकों के 2 पद, पशु पालन फार्मासिस्टों के 3 पद, प्रयोगशाला तकनीशियन का एक पद, स्टाफ नर्स का एक पद तथा पुस्तकालय सहायक का एक पद व कनिष्ठ कार्यालय सहायकों के 5 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रबंधन बोर्ड ने को टर्मिनस आधार पर सेवारत शिक्षकों के लिए कॅरिअर उन्नति योजना का लाभ प्रदान करने का प्रस्ताव सरकार को भेजने का निर्णय लिया है। कुलपति की अध्यक्षता में प्रबंधन बोर्ड का तीन सदस्यीय दल कर्नाटक के कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय धारवाड़ की ओर से अपनाए गए आय सृजन के स्रोतों के अध्ययन के लिए धारवाड़ का दौरा करेगा। डा. कटोच ने सदस्यों को विश्वविद्यालय में चल रही प्रमुख गतिविधियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े की सुनवाई 4 नवंबर को

recruitment on 48 post in agriculture university palampur.

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अपनाया गया है। विश्वविद्यालय में रैगिंग की घटनाओं पर पूर्ण रोक की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। विश्वविद्यालय के 6 विद्यार्थी वरिष्ठ शोध फैलोशिप के लिए चुने गए हैं। एक विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा के लिए ब्रिटेन के इस्ट एंगलिया विश्वविद्यालय में चयनित हुआ है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के 13 विद्यार्थी अखिल भारतीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम के तहत जूनियर फैलोशिप के लिए चुने गए हैं।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को 122 करोड़ रुपये की 8 शोध परियोजनाओं के लिए स्वीकृति मिली है। उन्होंने विश्वविद्यालय की अन्य शोध एवं विस्तार गतिविधियों का भी ब्योरा दिया। बैठक में सचिव कृषि ओंकार शर्मा, विशेष सचिव वित्त राजेश शर्मा, पशुपालन विभाग के निदेशक डा. शेखर मैसी, बागवानी विभाग के निदेशक डा. डीपी भंगालिया, केवल सिंह पठानिया, डा. एचएस बवेजा, राकेश कुमार, निर्मला देवी, एसपी नेगी, डा. जेएस भाटिया सहित कई अन्य मौजूद रहे।

धर्मशाला। जमा दो प्रमाण पत्र फजीवाडे़ को लेकर धर्मशाला अदालत में सुनवाई हुई। इसमें 63 आरोपी कोर्ट में पेश हुए, जबकि 7 आरोपियों ने कोर्ट में उपस्थित नहीं होने के लिए आवेदन पत्र जमा करवाए थे। अब तमाम आरोपियों को 4 नवंबर को कोर्ट में हाजिर होना पड़ेगा। कोर्ट की ओर से सभी आरोपियों को सम्मन जारी करने को कहा गया है। जमा दो प्रमाण पत्र मामले में 70 आरोपी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed