फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment on 245 posts, apply now.

बंपर भर्ती: 245 पदों पर नौकरी का मौका, करें आवेदन

Thu, 18 Jun 2015 11:36 AM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
recruitment on 245 posts, apply now.

हिमाचली युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। शिक्षकों के कुल 245 पदों पर भर्ती होने जा रही है। अनुसूचित जाति तथा जनजाति परिवारों के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल एवं नॉन मेडिकल के 245 पद बैचवाइज आधार पर अधिसूचित किए हैं।

विज्ञापन


ऊना जिला रोजगार अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों से वर्तमान बैच तक टीजीटी आर्ट्स श्रेणी में एससी एवं एसटी वर्ग के 25-25, टीजीटी नॉन मेडिकल में एससी के 85 व एसटी के 36 जबकि टीजीटी मेडिकल में एससी के 47 एवं एसटी वर्ग के 27 पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बीए या बीकॉम, बीएससी नॉन मेडिकल व मेडिकल के साथ बीएड तथा 55 प्रतिशत अंकों सहित हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन सेवाएं बोर्ड हमीरपुर या हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 55 प्रतिशत अंकों सहित उत्तीर्ण की हो। इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह 25 जून, 2015 तक अपने रोजगार कार्यालय से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर एचपीएसएसएसबी ने दिया 1400 को झटका

recruitment on 245 posts, apply now.

वहीं, प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने बड़ी संख्या में आवेदन रिजेक्ट किए हैं। जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल, लाइनमैन, टीजीटी, वाटर स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर, माउंटेनरिंग सुपरवाइजर समेत आधे दर्जन विभिन्न श्रेणियों के लिए आए आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया है।

शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को पूरा नहीं करने के चलते करीब चौदह सौ आवेदन रद्द हुए हैं। चयन बोर्ड ने मार्च माह में विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आरएंडपी नियमों में ही आवेदन मांगे थे। विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए भी आवेदन मांगे गए थे, लेकिन आवेदकों ने आवेदन करने से पहले नियमों का अच्छी तरह से अध्ययन नहीं किया।

कइयों ने आवेदन के लिए उम्मीदवार की तय उम्र तक पर ध्यान नहीं दिया और आवेदन कर डाला। आवेदन फार्म रिजेक्ट होने का सबसे अधिक कारण शैक्षणिक योग्यता को पूरा नहीं करना, आवेदक की कम उम्र, निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पहुंचना, पुराने आवेदन फार्म पर आवेदन करना, कम शुल्क, पोस्ट कोड को नहीं भरना रहा।

जानें किस श्रेणी में कितने हुए रद्द

recruitment on 245 posts, apply now.

हैरानी इस बात की है कि ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी वार्ड के लिए आरक्षित टीजीटी नॉन मेडिकल की पोस्ट के लिए 21 उम्मीदवारों ने गलत आवेदन कर दिया।बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य नियमों को पूरा न करने वाले आवेदनों को रिजेक्ट किया गया है।

पदनाम=============रद्द
•जेई इलेक्ट्रिकल========792
•लाइनमैन=============165
•टीजीटी आर्ट्स=========221
•टीजीटी मेडिकल========72
•टीजीटी नॉन मेडिकल=====22
•मोटर वाहन निरीक्षक=====81
•विविंग मास्टर=========22
•प्रेस डफ्टरी============7
•माउंटेनरिंग सुपरवाइजर====6
•वाटर स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर====6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed