{"_id":"5898754c4f1c1b89523787c1","slug":"rajinder-rana-hits-out-at-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणा बोले, लोगों को बेवकूफ बनाने में एक्सपर्ट हैं भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणा बोले, लोगों को बेवकूफ बनाने में एक्सपर्ट हैं भाजपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
Updated Tue, 07 Feb 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि ऊना-हमीरपुर रेल लाइन के मुद्दे पर सांसद अनुराग ठाकुर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। राणा सोमवार को पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जनता को बेवकूफ बनाने में एक्सपर्ट हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र ने ऊना-हमीरपुर रेल लाइन को 2815 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर किया है या फिर यह झूठ का जुमला है। अगर रेल लाइन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है तो स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार साल के राज में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विकास को तवज्जो दी है। उन्होंने राज्य के विकास की हर घोषणा को अमलीजामा पहनाया है, जिससे प्रदेश के भाजपा नेता बौखला गए हैं।
विज्ञापन
राणा ने कहा कि पांच राज्यों के विस चुनाव में भाजपा को नोटबंदी की मार का खामियाजा हार के तौर पर भुगतना पड़ेगा। इस बार के केंद्रीय बजट ने देश की जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को अच्छे दिन लाने का वायदा करके
विज्ञापन
सत्ता में आई केंद्र सरकार तीन साल में सिवा परेशानियों के कुछ नहीं दे पाई है। उन्होंने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार ने देश की जनता के हितों का ख्याल रखा था। इस मौके पर राज्य शिकायत निवारण कमेटी के मेंबर रूमेल कुमार, मिल्कफेड के डायरेक्टर राजिंद्र मलांगड़ और चमन लाल भी मौजूद रहे।