{"_id":"59705dde4f1c1bda7b8b488b","slug":"rahul-gandhi-tweets-over-rampur-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर हादसे पर राहुल गांधी ने जताया शोक, सरकार से मदद देने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर हादसे पर राहुल गांधी ने जताया शोक, सरकार से मदद देने को कहा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के रामपुर के पास एक प्राइवेट बस के सतलुज नदी में गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हादसे पर शोक जताया है। साथ ही सरकार से मदद मुहैया करवाने की अपील भी की है।
विज्ञापन
हादसे पर ट्वीट करते हुए राहुल ने इसे दर्दनाक हादसा बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने हिमाचल सरकार और प्रदेश कांग्रेस पार्टी को इस हादसे के शिकार लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव मदद मुहैया करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
वहीं, सीएम वीरभद्र सिंह और विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने भी हादसे पर दुख जताया है। जानकारी के अनुसार यह प्राइवेट बस किन्नौर के रिकांगपिओ से सोलन जा रही थी। रामपुर के बाद सतलुज नदी में गिर गई जिससे 29 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन