{"_id":"5a9000c64f1c1b8e238ba57f","slug":"protest-for-sdm-office-in-janjehli-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंजैहली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, हल्ला बोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंजैहली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, हल्ला बोलने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/गोहर
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर सिराज संघर्ष समिति की भूख हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। सिराज संघर्ष समिति के सुझाव पर कोई प्रतिक्रिया न आने पर अब जंजैहली के लोगों ने फिर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
सिराज संघर्ष समिति के संयोजक जगदीश रेड्डी ने एलान किया है कि सरकार से कोई संतोषजनक जवाब न आने पर शनिवार को जंजैहली बाजार में फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जंजैहली में शनिवार को एक विशाल रैली निकाली जाएगी। शुक्रवार को पांचवें दिन भूख हड़ताल में अजय, भारत भूषण, पुष्प कुमार, योगिंद्र और नितेश बैठे।
विज्ञापन
सिराज संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री के ओएसडी के साथ हुई बैठक में संघर्ष समिति ने सरकार को सुझाव दिया था कि जब तक हाईकोर्ट का निर्णय नहीं आता, तब तक एसडीएम को 15 दिन थुनाग और 15 दिन जंजैहली में बिठाया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर सही निर्णय नहीं लेती है तो संघर्ष समिति सरकार को शिमला में घेरने की रणनीति तैयार करेगी।
जंजैहली एसडीएम कार्यालय मामले को लेकर सिराज में मुख्यमंत्री के पक्ष में और विरोध में लोग आमने-सामने हैं। 28 फरवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज आएंगे। इसके बाद एसडीएम कार्यालय के विवाद का निष्कर्ष निकल सकता है।