{"_id":"58f4efe44f1c1b17744718b6","slug":"protest-by-electricity-board-technical-staff-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी संघ ने किया घेराव, आनन-फानन में वार्ता के लिए बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी संघ ने किया घेराव, आनन-फानन में वार्ता के लिए बुलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 18 Apr 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने सोमवार सुबह बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस का घेराव किया। प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद कर्मचारी संघ को आनन-फानन में वार्ता के लिए बुलाया गया। बैठक में बिजली बोर्ड प्रबंधन और कर्मचारी संघ में कई मांगों पर सहमति बन गई है। बोर्ड के एमडी पीसी नेगी की अध्यक्षता में सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे से शाम 4 बजे तक बैठक चली। इसी महीने सभी मांगों की अधिसूचना जारी करने का बैठक में कर्मचारी संघ को आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर ने बताया कि बीते लंबे समय से प्रबंधन संघ की मांगों की अनदेखी कर रहा था। इसके चलते सोमवार को पूरे प्रदेश से तकनीकी कर्मियों ने शिमला पहुंचकर बोर्ड मुख्यालय का घेराव किया। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे से मुख्यालय के बाहर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
करीब साढ़े 11 बजे संघ के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वार्ता के दौरान बोर्ड प्रबंधन ने माना कि तकनीकी कर्मियों की मांगें न्यायोचित हैं। इनमें ग्रेड पे की विसंगति दूर करने, आईटीआई करने वालों को पदोन्नति देने, टीमेट के वर्क चार्ज पीरियड को पदोन्नितयों और वित्तीय लाभ के लिए गिनने, वर्क कमेटी को प्रदेश भर में बहाल करने, करुणामूलक आधार पर मृतक के आश्रितों को नौकरी देने, प्रोजेक्ट विंग में नौ साल बाद 6400-20200 स्केल में आने वाली श्रेणियों को एजेई
विज्ञापन
पदनाम देने, अनुबंध कर्मियों को राज्य सरकार की नीति के तहत नियमित करने, दैनिक भोगी कर्मियों को नियमित करने और राज्य स्तरीय वरिष्ठता सूची तैयार करने की मांग पर बोर्ड प्रबंधन के साथ सहमति बन गई है। बैठक में तकनीकी कर्मचारी संघ के महामंत्री दुनीचंद ठाकुर, हरि सिंह राणा, देवेंद्र , सुरेंद्र, लक्ष्मण, नेकराम ठाकुर, राम प्रकाश परिहार, रणवीर ठाकुर, प्रताप सिंह, नंदलाल, ओम प्रकाश, प्रकाश चंद, राकेश सहित कई अन्य मौजूद रहे।