फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   probability of snowfall and rain in himachal from 14 nov

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, इस दिन से बारिश व बर्फबारी के आसार

Tue, 14 Nov 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 14 Nov 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
probability of snowfall and rain in himachal from 14 nov

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित कई अन्य क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। 

विज्ञापन




मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 से 19 नवंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में 19 नवंबर तक बर्फबारी होने के आसार हैं।

विज्ञापन

यहां होगी बारिश

probability of snowfall and rain in himachal from 14 nov

जबकि शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश की संभावना है। मौसम में आए बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.6, कल्पा में 2.4, मनाली में 3.2 और शिमला में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

उधर, सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 18.7, सुंदरनगर में 24.6, भुंतर में 24.0, कल्पा में 15.7, धर्मशाला में 20.2, ऊना में 28.3, नाहन में 23.0, सोलन में 23., कांगड़ा में 24.8, चंबा में 23.1, डलहौजी में 12.7, बिलासपुर में 25.7 और हमीरपुर में 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रोहतांग में हल्का हिमपात

probability of snowfall and rain in himachal from 14 nov

करीब 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे और लाहौल- स्पीति समेत प्रदेश के विभिन्न भागोें में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। शाम के समय  लेडी ऑफ केलांग, रोहतांग पास समेत कुल्लू की ऊंची चोटियां बर्फ की हल्की सफेद चादर से ढक गईं।

पहाड़ों में हल्की बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है। केलांग निवासी मोहन कपूर, राजेंद्र कुमार और छेरिंग ने बताया कि ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम के मिजाज देखते हुए रिहायशी इलाकों में कभी भी बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed