{"_id":"57b087e74f1c1be5446eaf71","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-for-elections-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए भाजपा ने बदला नारा, 50 की बजाय 60 प्लस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए भाजपा ने बदला नारा, 50 की बजाय 60 प्लस
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 15 Aug 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हिलोपा के विलय के बाद भाजपा सशक्त हुई। अब आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का 50 की बजाय 60 प्लस का नारा होगा। महेश्वर की वापसी से मजबूती मिलने पर अब भाजपा ने अपना टारगेट 15 प्रतिशत बढ़ा लिया है।
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर प्रदर्शनी मैदान में कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि जब महेश्वर पार्टी छोड़ गए थे तो देशभर में तीन करोड़ सदस्य थे। लेकिन अब भाजपा दुनिया भर की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मतभेद था मनभेद नहीं। मतभेद के बावजूद मर्यादा बनी रही।
विज्ञापन
यही महेश्वर सिंह की घर वापसी का मुख्य कारण बना। घर वापसी के लिए देर कर दी। हालात पहले भी बदल सकते थे। उन्होंने कहा कि पीछे मुड़कर न देखें और अब व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर मान-सम्मान करें। सीएम वीरभद्र सिंह पर पलटवार करते हुए धूमल ने कहा कि मैं ज्योतिषि नहीं हूं। लेकिन राजनीतिक कार्यकर्ता हूं और घटनाओं का अध्ययन करता हूं।
विज्ञापन
काली घटा छाने पर बारिश जरूर होती है। इसके लिए ज्योतिष बनने की जरूरत नहीं होती है। वर्तमान में प्रदेश के स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग और राजस्व में स्टाफ का टोटा है। लेकिन सीएम सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं। इस तरह की घोषणाएं ज्यादा देर सत्ता में रहने वाले नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाया जाएगा।
जिला अध्यक्ष ने पढ़ा नड्डा का संदेश
कार्यकर्ताओं के महासम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शिरकत नहीं कर पाए। नड्डा का हिलोपा के भाजपा में विलय का स्वागत संदेश भाजपा जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने पढ़ा। संदेश में उन्होंने हिलोपा के भाजपा में विलय का स्वागत किया। विलय से संगठन को मजबूती मिलेगी। सब मिलकर काम करेंगे और पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों को जन-जन तक ले जाएंगे।