फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal hits out at govt officers

कांग्रेस के कार्यकर्ता न बनें अफसर: धूमल

Wed, 17 Aug 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 17 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal hits out at govt officers

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश सरकार के दबाव में कार्य करने वाले अधिकारियों को चेताया कि वे कांग्रेस कार्यकर्ता बनने की कोशिश न करें। कहा कि भाजपा ईमानदार और दबाव एवं भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले अधिकारियों की दो अलग-अलग सूचियां तैयार कर रही है। ईमानदार अधिकारियों को भाजपा सरकार आने पर संरक्षण मिलेगा, जबकि जनविरोधी कार्य करने वाले अधिकारियों की खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में अच्छे ईमानदार अधिकारी चाहे वे आईएएस हैं, आईपीएस हैं या फिर एचएएस, सबको तंग किया जा रहा है। सरकार जल्दबाजी में गलत कार्य करने के लिए अधिकारियों को मजबूर कर रही है। जो अधिकारी गलत कार्य करने को तैयार नहीं हैं, या तो उनके विभाग वापस लिए जा रहे हैं या तबादला किया जा रहा है। कहा कि कुछ जिलों में विभागों के अधिकारी चुने हुए प्रतिनिधियों को अनदेखा कर हारे हुए प्रतिनिधियों को सरकारी कार्यक्रम में बुलाकर वह सामान बंटवाया जा रहा है, जो भारत सरकार ने भेजा है।
विज्ञापन


इसमें कृषि और पशुपालन विभाग भी शामिल हैं। हिमाचल ड्रग माफिया की जकड़ में है। कुछ फार्मा उद्योग नशीली दवाएं बना रहे हैं। आखिर किसके संरक्षण में यह गैर कानूनी समाज विरोधी काम हो रहे हैं? बिना बजट प्रावधान शिलान्यासों की होड़ लगी है। सरकार ने अभी हाल ही में 1700 घोषणाओं में से 1400 पर कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 को शिमला में विधायक दल की बैठक

प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि आने वाले विधानसभा सत्र में बहुत सारे महत्वपूर्ण मुद्दे होंगे। 21 अगस्त को शिमला में विधायक
दल की बैठक होगी। इसमें विधायकों के स्थानीय मुद्दे तय किए जाएंगे। कुछ मुद्दे पहले से जगजाहिर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed