{"_id":"5d6fbe258ebc3e939f405ea5","slug":"pm-birthday-will-be-celebrated-as-seva-week-satti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा पीएम का जन्मदिवस: सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा पीएम का जन्मदिवस: सत्ती
Wed, 04 Sep 2019 07:19 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Sep 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को मंडल स्तर पर 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को प्रदेश उपाध्यक्ष और हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त को प्रदेश संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक मनोहर धीमान को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र, मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन निहाल सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र अत्री को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी और कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन रवि मेहता को इस कार्यक्रम के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
सत्ती ने कहा कि ‘सेवा सप्ताह’ में पार्टी विभिन्न तरह के सेवा कार्य और पर्यावरण से संबंधित विषय जन-जन तक पहुंचाएगी। इस सप्ताह रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, आंखों की जांच, ऑपरेशन कैंप, अस्पतालों, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों में जाकर मरीजों, जरूरतमंदों को फल वितरण आदि के कार्यक्रम किए जाएंगे। पार्टी की ओर से निर्धारित अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
विज्ञापन