Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CM sukhvinder Sukhu announcement: Women to receive Rs 1500 starting next month; 300 units of free electricity

सीएम सुक्खू का एलान: अगले महीने से महिलाओं को मिलेंगे 1500; 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सोलन में होगा अधिवेशन

Tue, 03 Nov 2026 09:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 09:11 PM IST
सार

भटियात दौरे के दौरान  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कहा कि अगले महीने से मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना शुरू की जाएगी। योजना के लाभार्थी परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य बीमा कार्ड के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu announcement: Women to receive Rs 1500 starting next month; 300 units of free electricity
भटियात में जनसभा के दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू । - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले महीने से मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत गरीब परिवारों की पात्र सभी महिलाओं को 1,500-1500 रुपये की प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना के लाभार्थी परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य बीमा कार्ड के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी। सोलन में आयोजित होने वाले अधिवेशन में सांसद प्रियंका गांधी की मौजूदगी में योजना की शुरुआत की जाएगी। मंगलवार को भटियात दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। 

विज्ञापन
Trending Videos

भटियात विधानसभा क्षेत्र की 20 हजार महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये दिए जाएंगे
चुवाड़ी चौगान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आम परिवारों को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र की 20 हजार महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये दिए जाएंगे, जबकि 10 हजार परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा मिलेगी। कांग्रेस की गारंटियों को लागू करने की दिशा में ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण करवाया है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर करीब 1.80 लाख परिवारों को 300 यूनिट निशुल्क बिजली के लिए चिह्नित किया गया है। वहीं, करीब 2.50 लाख महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता देने की तैयारी है। योजना के तहत सहायता राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी और पात्र परिवारों को बिजली बिल में राहत दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 75 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को 1,500 रुपये देने का वादा किया था। इसके बावजूद भाजपा के करीब 50 लोगों का समूह सोशल मीडिया पर गलत प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने बिना पर्याप्त योजना के स्कूल खोल दिए, लेकिन बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की भर्ती नहीं की। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद प्रदेश में 2,700 शिक्षकों की भर्ती की है।

विज्ञापन

भटियात में खोला जाएगा सिविल कोर्ट
मुख्यमंत्री ने चंबा के भटियात में सिविल कोर्ट खोलने की मांग को भी स्वीकार कर लिया है। इससे क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए दूसरे स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, सीएम ने कहा कि चुवाड़ी-चंबा सुरंग की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए 4.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। डीपीआर तैयार होने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed