फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather: Una records its hottest November day to date; know forecast for the next six days

हिमाचल: ऊना में नवंबर का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानिए प्रदेश में छह दिन कैसा रहेगा माैसम

Wed, 04 Nov 2026 06:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Nov 2026 06:15 AM IST
सार

अल नीनो के प्रभाव के बीच प्रदेश के मैदानी जिला ऊना में मंगलवार को अब तक का सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। राजधानी शिमला सहित कांगड़ा और सुंदरनगर में भी अधिकतम तापमान पुराने रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है।

विज्ञापन
Himachal weather: Una records its hottest November day to date; know forecast for the next six days
ऊना में नवंबर का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के बीच नवंबर में भी गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। अल नीनो के प्रभाव के बीच प्रदेश के मैदानी जिला ऊना में मंगलवार को अब तक का सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी शिमला सहित कांगड़ा और सुंदरनगर में भी अधिकतम तापमान पुराने रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। ऊना में इससे पहले नवंबर 2024 में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, वर्ष 2000 में नवंबर के दौरान अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री रहा था। मंगलवार को पारा इन दोनों रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 34.2 डिग्री तक पहुंच गया। इससे मैदानी क्षेत्रों में नवंबर के दौरान भी गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

कहां कितना अधिकतम तापमान
कांगड़ा में भी अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां नवंबर 2024 में पारा 29.1 डिग्री तक पहुंचा था, जबकि इससे पहले वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। सुंदरनगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। यहां नवंबर 2008 में 29.7 डिग्री और नवंबर 2024 में 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। राजधानी शिमला में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे पहले नवंबर 2024 में शिमला का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और वर्ष 1995 में 23.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में 9 नवंबर तक माैसम साफ
प्रदेश में दिन के समय जहां धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात का तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच रहा है। सोमवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.1 और केलांग में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के चलते 9 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहने और चटक धूप खिलने के आसार हैं।

विज्ञापन

मौसम शुष्क होने से तापमान में हुई बढ़ोतरी : शोभित
 हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश नहीं होने के अलावा बादल भी नहीं छाए हैं। जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की ओर से ठंडी हवाएं भी प्रदेश में नहीं पहुंच रही है। इस कारण हिमाचल सहित उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हिमाचल में इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।- शोभित कटियार, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र शिमला

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 34.2
मंडी 28.6
बिलासपुर 28.5
कांगड़ा 28.4
धर्मशाला 26.0
नाहन  25.7
सोलन 25.4
शिमला 22.0
मनाली  19.6

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed