प्रदेश में यहां मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सोलन जिले में पेट्रोल-डीजल के रेट सबसे कम और चंबा जिले में पेट्रोल-डीजल के रेट सबसे अधिक हैं। प्रदेश में ट्रांसपोर्टेशन कास्ट के चलते सभी जिलों के रेट में अंतर है। प्रदेश में अंबाला और जालंधर से तेल की सप्लाई होती है। प्रदेश सरकार पेट्रोल पर 27 प्रतिशत और डीजल पर 16 प्रतिशत वैट वसूलती है।
इसके चलते पड़ोसी राज्यों और हिमाचल के रेट में भी अंतर है। हरियाणा में वैट कम होने से वहां पेट्रोल-डीजल सस्ता है, जबकि पंजाब में वैट अधिक होने के चलते वहां दाम अधिक हैं। सोलन और चंबा के पेट्रोल के रेट में 1.91 रुपये और डीजल के रेट में 1.79 रुपये का अंतर है।
सोलन सहित शिमला, रामपुर, कुल्लू, बिलासपुर, मंडी, सिरमौर में तेल की सप्लाई अंबाला से होती है, जबकि कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना में सप्लाई जालंधर से होती है। तेल डिपुओं से दूरी के चलते पेट्रोल-डीजल के दामों में अंतर है। बीते दिनों पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 1.42 रुपये और डीजल के रेट प्रति लीटर 2.01 रुपये कम हुए हैं।
किस शहर में कितना रेट
हरियाणा में पेट्रोल और डीजल का रेट हिमाचल से सस्ता है। हरियाणा के पंचकूला में पेट्रोल का रेट 60.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 52.26 रुपये प्रति लीटर है। पंजाब में दाम अधिक हैं।
मोहाली में पेट्रोल के रेट 66.35 और डीजल के रेट 52.85 रुपये है। देहरादून में पेट्रोल का रेट 66.73 रुपये और डीजल में रेट 54.74 रुपये है। जम्मू में पेट्रोल के रेट 63.42 रुपये और डीजल के रेट 53.59 रुपये प्रति लीटर हैं।
शहर पेट्रोल रेट डीजल रेट
सोलन 61.57 52.24
सिरमौर 61.95 52.67
बिलासपुर 61.96 52.64
ऊना 62.01 52.70
कांगड़ा 62.11 53.39
शिमला 62.21 52.71
रामपुर 62.42 53.43
हमीरपुर 62.56 53.19
मंडी 62.90 52.69
कुल्लू 62.93 53.41
चंबा 63.48 54.03