{"_id":"69f37bf71845cfd99b030803","slug":"people-upset-due-to-new-shimla-route-buses-not-running-on-time-shimla-news-c-19-sml1002-714024-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: न्यू शिमला रूट की बसें समय \nपर न चलने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: न्यू शिमला रूट की बसें समय पर न चलने से लोग परेशान
विज्ञापन
बिना बताए कई बार रूट रद्द कर देता है निगम, शिकायतों के बावजूद गहरी नींद में अधिकारी
वीरवार को नहीं आई दोपहर 3:50 बजे चलने वाली बस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के न्यू शिमला के लिए चलने वाली परिवहन निगम की बस सेवा को नियमित रूप से संचालित न किए जाने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि न्यू शिमला के लिए चल रहीं बसें निर्धारित समय पर नहीं आतीं। वीरवार को दोपहर 3:50 बजे चलने वाली बस नहीं आई। इस कारण लोगों को पैदल ही मुख्य सड़क बीसीएस तक आना पड़ा।
बसों के निर्धारित समय पर न पहुंचने और न चलने से लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। स्थानीय निवासी आदित्य सिंह, संजीव कुमार और हेमराज ने बताया कि न्यू शिमला के कोई निजी बस सेवा नहीं है, इसलिए लोग आवाजाही के लिए पूरी तरह से परिवहन निगम की बसों पर निर्भर हैं। इन बसों के सुबह और दोपहर बाद समय से न चलने से परेशानी हो रही है। परिवहन निगम बिना बताए है कई बार बसों के रूट भी रद्द कर देता है। हैरानी की बात है कि कई महीनों से चल रही इस समस्या के बावजूद अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। लोगों का कहना है कि जब भी बात करें तो परिवहन निगम ट्रैफिक जाम का बहाना बना देता है। कई बार बसों का रूट रद्द कर खुद ही इन्हें विकासनगर की तरफ भेज देता है। दोपहर 4.25 बजे न्यू शिमला से पुराना बस अड्डा के लिए चलने वाली बस भी सप्ताह में एक या दो बाद नहीं आती। न्यू शिमला में डीएवी, जेसीबी जैसे बड़े स्कूल हैं। हर रोज सैकड़ों महिलाएं अपने बच्चों को लाने के लिए स्कूल आती और जाती हैं लेकिन बसें न मिलने के कारण उन्हें पैदल सफर करना पड़ता है।
लोगों ने परिवहन निगम प्रशासन से मांग की है कि न्यू शिमला क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों की इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। क्षेत्र के लिए चलने वाली निगम की बसों की तय समय पर आवाजाही सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
जाम के कारण होती है दिक्कत : कुमरा परिवहन निगम के लोकल यूनिट के न्यू शिमला सेक्टर अड्डा इंचार्ज कुलदीप कुमरा ने कहा कि न्यू शिमला की बस सेवा को बेहतरीन ढंग से संचालित करने का प्रयास रहता है, इसके बावजूद सुबह और दोपहर बाद खलीनी, क्राॅसिंग से बस अड्डे तक लगने वाले जाम के कारण कई बार बसें देरी से चलती हैं। रूट से बस पहुंचने पर ही आगे के रूट पर भेजी जा सकती है। जाम के कारण ही कई बार समस्या रहती है। कई बार बस के खराबी के कारण समस्या रहती है। न्यू शिमला की बस सेवा को और बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए प्रयास किये जाएंगे।