{"_id":"5d29ef448ebc3e6ce70a8f0b","slug":"patient-carried-in-sedan-for-eight-kilometers-in-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू के गांव का हाल, तेज बारिश में आठ किलोमीटर पालकी से अस्पताल पहुंचाई मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू के गांव का हाल, तेज बारिश में आठ किलोमीटर पालकी से अस्पताल पहुंचाई मरीज
Sat, 13 Jul 2019 10:43 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,न्यूली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,न्यूली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
आठ किलोमीटर पालकी से अस्पताल पहुंचाया मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू के बंजार की ग्राम पंचायत गाड़ापारली में आज भी मरीजों को पालकी पर उठा कर ले जाना पड़ रहा है। ताजा मामले में शनिवार को न्यूली के बनाऊगी गांव की महिला सावित्री देवी को बीमार हालत में तेज बारिश के बीच आठ किलोमीटर पालकी पर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
गांव में चिकित्सा और सड़क सुविधा न होने के चलते बीमार महिला को आठ किलोमीटर पालकी से सड़क तक पहुंचाना पड़ा जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
पंचायत के बगीक्षाड़ी, बड़ेहठा, बनाऊगी, मैल-मझाण, शुगाड़, शाकटी व मरौड़ आदि अति दुर्गम गांवों में लोगों को आए दिन ऐसे हालात से जूझना पड़ता है। क्षेत्र के भाग चंद, गोपाल चंद, कुंज लाल, जीवन, धूप सिंह, जवाहर, लगन चंद सहित अन्य ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में किसी के बीमार होने पर जब आठ किलोमीटर दूर पालकी पर ले जाने की मजबूरी हो तो ग्रामीणों के हालात समझे जा सकते हैं। कई बार गुहार लगाने के बावजूद न तो प्रदेश सरकार ने सुनवाई की है और न ही जिला प्रशासन ने कोई पहल की।
विज्ञापन
सड़क निर्माण को लेकर नहीं हुए आदेश
उपमंडल बंजार के अधिशासी अभियंता चमन सिंह का कहना है कि गाड़ापारली पंचायत के बनाउंगी, बडे़हठा गांवों के लिए सड़क निर्माण को लेकर सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं हुए हैं। सरकार बजट का प्रावधान करती है तो इस मार्ग पर काम शुरू कर दिया जाएगा।