फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Passing of vehicle at Dhali HRTC workshop

अब ढली में भी करवा सकेंगे गाड़ी की पासिंग

Mon, 25 Jan 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 Jan 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
Passing of vehicle at Dhali HRTC workshop

गाड़ी की पासिंग के लिए अब आपको अपना पूरा दिन खराब नहीं करना होगा। एचआरटीसी की ढली स्थित वर्कशाप में आसानी से आपकी गाड़ी की पासिंग हो जाएगी। परिवहन विभाग ने एचआरटीसी ढली वर्कशाप को पासिंग के लिए अधिकृत कर दिया है।

विज्ञापन


ढली में पासिंग सुविधा मिलने से राजधानी शिमला सहित ऊपरी शिमला के हजारों वाहन मालिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब तक गाड़ी पासिंग की सुविधा सिर्फ तारादेवी में थी। अपने सभी जरूरी काम छोड़कर लोगों को गाड़ी पास करवाने के लिए तारादेवी आना पड़ता था।
विज्ञापन


पासिंग के लिए यहां भारी भीड़ जुटने के कारण लोगों को पूरा दिन तारादेवी में ही बर्बाद हो जाता था। कई बार तो पासिंग के लिए शाम तक गाड़ी का नंबर न लगने के कारण दूसरे दिन फिर आना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग की ओर से ढली एचआरटीसी वर्कशाप को पासिंग के लिए अधिकृत करने के बाद अब बिना समय व्यर्थ गंवाए लोग अपनी गाड़ियों की पासिंग करवा सकेंगे।

राजधानी शिमला सहित मशोबरा, करसोग, ठियोग, कोटखाई, चौपाल, रामपुर और रोहड़ू के लोग अपनी गाड़ियों की ढली एचआरटीसी वर्कशाप में पासिंग करवा सकेंगे।

आनलाइन सुविधा से जुड़ा स्टेशन- एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अवतार सिंह ने बताया कि ढली वर्कशाप के पासिंग स्टेशन को आनलाइन सुविधा से जोड़ दिया गया है। लोग अब अपनी गाड़ियों को पासिंग के लिए वर्कशाप ला सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed