फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pak journalist mehr tarar statement over terrorist attacks.

मेहर तरार ने भारतीय मीडिया पर लगाए बड़े आरोप

Sat, 10 Oct 2015 10:50 PM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
pak journalist mehr tarar statement over terrorist attacks.

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा मं रही पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने भारतीय मीडिया सनसनीखेज आरोप लगाया है। मौका था हिमाचल के कसौली में चल रहे खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के दूसरे दिन का। लिटफेस्ट के अंतिम सत्र में विवादित पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार की नई पुस्तक ‘लीवज फ्रॉम लाहौर’ की चर्चा ने माहौल तनाव से भर दिया।

विज्ञापन


चर्चा ने पुस्तक के उस संवेदनशील अंश को छू लिया जिसमें मुंबई और गुरदासपुर में हुए आतंकी हमलों का जिक्र है। तरार उस वक्त भाईचंद पटेल के साथ इसी पुस्तक की चर्चा में थी। लेखिका ने पुस्तक का उल्लेख करते हुए कहा कि आतंकी हमलों को पाकिस्तान पर भारतीय मीडिया थोप रहा है। माहौल तनाव से भर गया।

विज्ञापन

चर्चा के बीच में शुरू हो गया भारी विरोध

pak journalist mehr tarar statement over terrorist attacks.

चर्चा को बीच में ही रोकते हुए दर्शकों में मौजूद डॉ. मयूर चिकौर ने माइक लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कोई वाजिब तर्क नहीं है। आतंकी हमले पाकिस्तान ही कर रहा है। भारत की खुफिया एजेंसी अंधेरे में तीर नहीं मार रही है। चाहे मुंबई हमला हो या दीनानगर पर अटैक देश फैक्ट्स पर ही मीडिया बात कर रहा है।

चाहे फिर आतंकियों की जीपीएस लोकेशन और फोन रिकार्ड हो या फिर उनसे बरामद आईकार्ड, असला और अन्य सामान। इसी बीच पाकिस्तानी मेहमानों और भारतीय दर्शकों में सुगबुगाहट शुरू हो गई। लिहाजा, आयोजकों ने माइक बंद करते हुए खींच लिया और विरोध करने वालों को शांत करवाया।

सार्वजनिक सफाई: शशि थरूर से कोई रिलेशन नहीं

pak journalist mehr tarar statement over terrorist attacks.

लिटफेस्ट के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार शशि थरूर के साथ रिश्तों को लेकर सार्वजनिक तौर पर बोली। उन्होंने कहा कि थरूर के साथ उनके रिलेशन न थे और न रहेंगे। वह उनके जब भी मिली ओपनली मिली। एकांत में कभी उनसे मुलाकात नहीं की। उन्होंने सवाल उठाए कि आप लोग ऐसा कैसे कह सकते हैं?

गौर हो कि केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध हालात में हुई मौत की एक वजह ट्विटर विवाद को भी माना गया था। सुनंदा ने पाकिस्तान पत्रकार मेहर तरार पर थरूर को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगाया था और दोनों के कई पर्सनल किस्म के ट्वीट आम किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed