{"_id":"6b00444527885595d30de25d","slug":"bhattakufer-tunnel-case-nhai-may-conduct-a-survey-while-the-petition-remains-pending-high-court-clarifies-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्टाकुफर टनल मामला: याचिका लंबित रहने तक सर्वे कर सकेगा एनएचएआई, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्टाकुफर टनल मामला: याचिका लंबित रहने तक सर्वे कर सकेगा एनएचएआई, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट
Fri, 20 Nov 2026 06:30 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:30 PM IST
सार
मेवग से लंबीधार के बीच बन रही टनल नंबर-3 से स्थानीय मकानों को हो रहे संभावित नुकसान के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सर्वेक्षण की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने भट्टाकुफर स्थित गांव मेवग से लंबीधार के बीच बन रही टनल नंबर-3 से स्थानीय मकानों को हो रहे संभावित नुकसान के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सर्वेक्षण की अनुमति दे दी है। न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिका के लंबित रहने के दौरान एनएचएआई क्षेत्र में भवन निर्माण का सर्वेक्षण कर सकता है।
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि सर्वे का उद्देश्य यह पता लगाना है कि निवासियों के घरों को वास्तव में कितना नुकसान हुआ है। इससे आवश्यकता पड़ने पर समय रहते सुरक्षा उपाय किए जा सकेंगे। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं ने भी कोर्ट को आश्वस्त किया कि स्थानीय निवासी सर्वे कार्य में एनएचएआई को पूरा सहयोग देंगे।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान एनएचएआई की ओर से हलफनामा रिकॉर्ड पर रखा गया। याचिकाकर्ताओं ने इस पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने दो सप्ताह का समय दिया है। अन्य प्रतिवादियों को भी जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह की मोहलत दी गई है। मामले की अगली सुनवाई अब 17 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
