Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   AMRU Mandi: Medical colleges to face action if they charge more than the prescribed fees

एएमआरयू मंडी: तय फीस से ज्यादा वसूली की तो मेडिकल कॉलेजों पर होगी कार्रवाई

Fri, 20 Nov 2026 08:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Nov 2026 08:33 PM IST
सार

 अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने सरकार के निर्देशों के बाद अपने अधीन संबद्ध सभी सरकारी और निजी कॉलेजों को फीस संरचना में पारदर्शिता रखने और तय शुल्क से अधिक वसूली रोकने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
AMRU Mandi: Medical colleges to face action if they charge more than the prescribed fees
अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मेडिकल कॉलेजों में विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त फीस वसूली करने वाले संस्थानों के खिलाफ अब नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने सरकार के निर्देशों के बाद अपने अधीन संबद्ध सभी सरकारी और निजी कॉलेजों को फीस संरचना में पारदर्शिता रखने और तय शुल्क से अधिक वसूली रोकने के आदेश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि कोई भी कॉलेज सरकार से निर्धारित फीस के अलावा किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क, योगदान या लेवी विद्यार्थियों से नहीं वसूल सकेगा। सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक पाठ्यक्रम की स्वीकृत फीस संरचना नोटिस बोर्ड और आधिकारिक वेबसाइट पर प्रमुखता से प्रदर्शित की जाए। इसके अलावा सीट आवंटित होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को ईमेल, व्हाट्सएप और पंजीकृत डाक से पूरी फीस संरचना भेजकर इसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

कॉलेज व विवि स्तर पर होगी सुनवाई
एएमआरयू के वीसी डॉ. डीके वर्मा ने कहा कि फीस संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए प्रत्येक कॉलेज में नोडल अधिकारी नियुक्त करना अनिवार्य किया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय स्तर पर भी समयबद्ध निपटारे के लिए सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-दो को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विद्यार्थी व अभिभावक अतिरिक्त वसूली की शिकायतें coemedicaluniv.mandi@gmail.com या हेल्पलाइन नंबर 94591-39364 और 90158-00418 पर दर्ज करवा सकते हैं। सभी कॉलेजों को इन निर्देशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed