फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Online admissions in PG courses in hpu shimla

नए सत्र में ऑनलाइन होगी पीजी कोर्स में प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया

Thu, 16 Feb 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 16 Feb 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
Online admissions in PG courses in hpu shimla

एचपीयू में यूजीसी के दिशा निर्देशों के मुताबिक हर विभाग को ऑनलाइन करने की दिशा में इस बार एक कदम और आगे बढ़ जाएगा। विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी कैंपस और कॉलेजों में चलने वाले पीजी डिग्री डिप्लोमा के प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्स की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर देगा। इससे छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही प्रोेस्पेक्टस, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फार्म सहित हर तरह की जानकारी घर द्वार मिलेगी। उन्हें प्रोस्पेक्टस लेने के लिए विवि के चक्कर नहीं काटने होंगे। 

विज्ञापन


विवि में प्रवेश परीक्षा वाले करीब सभी 18 कोर्स को आवेदन की प्रक्रिया को विवि पूरी तरह से ऑनलाइन करने जा रहा है। इसकी इन दिनों टेस्टिंग चल रही है। कोर्स में प्रवेश लेने को आवेदन करने वाले छात्रों को तय की गई फीस भी आनलाइन ही जमा करवाने की सुविधा दी जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं फार्म आनलाइन जमा हो जाने के बाद छात्रों को पात्रता शर्तें पूरी करने या न करने पर हर जानकारी एसएमएस गेटवे के माध्यम से फार्म में भरे गए मोबाइल नंबर पर संबंधित विभाग देगा। प्रवेश प्रक्रिया के आनलाइन हो जाने से प्रदेश भर से प्रवेश परीक्षा देने वाले हजारों छात्रों को सुविधा होगी। विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो.गिरिजा शर्मा ने माना कि प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म भरने से रोलनंबर डाउनलोड करने की पूरी होगी प्रक्रिया
विवि के कंप्यूटर सेंटर के इंचार्ज मुकेश कुमार ने माना कि पिछले वर्ष छात्रों को ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस और फार्म उपलब्ध करवाए गए थे। इस बार छात्र फार्म और फीस ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे। अप्रैल 22 तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। मार्च माह अंत तक ऑनलाइन प्रक्रि या की टेस्टिंग कर साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इससे छात्रों को फार्म, फीस जमा करवाने और रोलनंबर लेने विवि नहीं आना पड़ेगा। 


अभी तक कुछ ही विभागों की प्रक्रिया है ऑनलाइन 
विवि के एमबीए, एमसीए, एमकॉम, अर्थशास्त्र, बीएड, एमटीए, एमएससी विज्ञान विषयों , एमएससी आईटी, बीटेक जैसे कोर्स की प्रक्रिया ही ऑनलाइन थी। मगर अब आर्ट्स के भी बचे प्रवेश परीक्षा वाले कोर्स की पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed