फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one person died in car accident at manikaran kullu

मणिकर्ण में सड़क से दस मीटर नीचे लुढ़की कार, एक की मौत और दो घायल

Mon, 04 Dec 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 04 Dec 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
one person died in car accident at manikaran kullu

मणिकर्ण घाटी में रविवार सुबह एक कार सड़क से करीब दस मीटर नीचे जा लुढ़की। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को जरी में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन






पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात भुंतर से एक कार में तीन लोग मणिकर्ण तीर्थ स्थल में स्नान के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन


रात्रि को यहां एक होटल में ठहरे और सुबह ही स्नान के बाद तीनों कार में वापस भुंतर चले गए। भुंतर पहुंचने पर मोबाइल फोन होटल में ही रहने की याद आने पर दोबारा मणिकर्ण वापस लौटे, लेकिन गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग के पास चालक का कार से नियंत्रण खो गया और कार करीब दस मीटर नीचे पार्किंग के पास जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को कुल्लू अस्पताल रेफर किया

one person died in car accident at manikaran kullu

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जरी स्वास्थ्य संस्थान में पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को कुल्लू अस्पताल रेफर किया। 

मृतक की पहचान प्रेम (50) पुत्र गंगा राम निवासी खमरादा ज्वालापुर जिला मंडी के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान हरीश कुमार 32 निवासी बालीचौकी जिला मंडी व जीवानंद निवासी शाढ़ाबाई जिला कुल्लू के रूप में हुई है। 

दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जांच एएसआई नंद लाल जांच कर रहे हैं। वहीं, एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। 

हाथीथान के पास जीप लुढ़की, 3 घायल

one person died in car accident at manikaran kullu

भुंतर के समीप हाथीथान में रविवार शाम एक जीप पोल से टक्करा कर लुढ़क गई। घटना में कार सवार बच्चों समेत 3 लोग घायल हो गए। जबकि जीप में सवार अन्य 3 लोग सुरक्षित हैं सूचना मिलने पर पुलिस मौके को रवाना हो गयी है। 

जबकि घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि जीप में कुछ लोगों ने लिफ्ट ली थी। एकाएक ही चालक का जीप से नियंत्रण खो गया और जीप लुढ़क गई। इधर, एएसपी निश्चिन्त सिंह नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed