{"_id":"66a116624117288e4b0e44c0","slug":"on-buying-cough-syrup-mobile-number-will-be-entered-shimla-news-c-19-sml1001-384307-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कफ सिरप खरीदने पर \nदर्ज होगा मोबाइल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कफ सिरप खरीदने पर दर्ज होगा मोबाइल नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हफ्ते बाद काॅल से पूछा जाएगा हाल
केमिस्ट को कफ सिरप खरीदने वाले का दर्ज करना होगा डाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला क्षय रोग फोरम और जिला क्षय सह रुग्णता (कोमोर्बिडिटी) एवं जिला क्षय रोग समिति की बैठक का बुधवार को डीसी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई।
उन्होंने जिला को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए तीव्र गति से कार्य करने और निजी अस्पतालों को क्षय रोग मुक्त अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि वहां पर लोगों के लिए टीबी टेस्टिंग की सुविधा मुहैया होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जपाइगो का प्रोजेक्ट टीबी इंप्लीमेंटेशन फ्रेमवर्क एग्रीमेंट (टीफा) जिले में एक अगस्त 2024 से शुरू किया जाएगा। इसमें जिला के हर मेडिकल स्टोर के केमिस्ट को कफ सिरप खरीदने वाले व्यक्ति का डाटा टीबी मुक्त हिमाचल एप पर अपलोड करना होगा। फिर 7 दिन बाद उस व्यक्ति को ऑटोमेटिड कॉल जाएगी। सात दिन के भीतर भी खांसी दवा से ठीक नहीं हुई तो व्यक्ति को टीबी टेस्टिंग करने के लिए कहा जाएगा।
उपायुक्त ने जपाइगो के प्रतिनिधि को विस्तृत प्रस्तुतीकरण देने के निर्देश दिए। कहा कि वर्ष 2023 में एक लाख लोगों में 258 क्षय रोग मरीज पाए गए हैं। इसमें 12 मरीजों की मृत्यु हुई है। इसी दिशा में वर्ष 2025 के लिए इस संख्या को कम करने की दिशा में कार्य करते हुए 43 मरीज तक लाने का लक्ष्य रखा है। बताया कि निक्षय पोषण योजना में जिले में 1080 में से 892 लाभार्थियों के बैंक खाते में 18. 22 लाख की वित्तीय सहायता दी है। निक्षय मित्र कैंपेन में एसजेवीएनएल को न्यूट्रीशनल किट वितरित करने और शिव दयाल रोशन लाल फर्म को क्षय रोगियों को मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध करवाने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
एचआईवी के 4 नए मरीज
टीबी से 60 लोगों की मौत
तंबाकू यूज टेस्ट में 57 पॉजिटिव मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में 1014 लोगों के एचआईवी टेस्ट किए गए जिसमें 4 मरीज एचआईवी संक्रमित पाए गए। मधुमेह के 73 मरीज संक्रमित मिले हैं। यह जानकारी जिला क्षय रोग फोरम एवं जिला क्षय रोग समिति की बैठक में बुधवार को दी गई।
तंबाकू यूज टेस्ट में 57 मरीज पॉजिटिव पाए गए। जिले में टीबी से 60 मरीजों की मौत हुई। डॉ. अनमोल गुप्ता ने बताया कि एमबीबीएस प्रशिक्षु चिकित्सकों ने घर-घर जाकर परिवार आकलन (सर्वे) में टूड, रज्ञान, कमयाना, मनाव और भौंट के 122 परिवारों को परिवार दत्तक कार्यक्रम (फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम) में पंजीकृत किया है। इनमें 315 परिवार सदस्यों की रक्तचाप जांच, 324 की मधुमेह जांच और 330 की हीमोग्लोबिन जांच की गई। इसमें उच्च रक्तचाप के 15, मधुमेह के 5 और खून में हीमोग्लोबिन की कमी के 46 लाभार्थी जांच में चिह्नित किए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप, जिला क्षय रोग अधिकारी विनीत लखपनपाल, आईजीएमसी से डॉ. मलय सरकार, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक तेंजिन अस्पताल और डॉ. रमेश चंद मौजूद रहे। संवाद