फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: 92 roads blocked across the state due to landslides; rainfall expected to subside from this

हिमाचल माैसम: भूस्खलन से राज्य में 92 सड़कें बाधित, इस दिन से बारिश में कमी आने के आसार, जानें पूर्वानुमान

Sat, 05 Sep 2026 11:24 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 11:24 AM IST
सार

 राज्य में भूस्खलन से शनिवार सुबह 10:00 बजे तक 92 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 44 बिजली ट्रांसफार्मर व 25 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: 92 roads blocked across the state due to landslides; rainfall expected to subside from this
नालागढ़-रामशहर मार्ग बंद, कुमारहट्टी के पास करीब 15 फीट नीचे धंसी सड़क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मानसून की बारिश लगातार जारी है। राज्य में भूस्खलन से शनिवार सुबह 10:00 बजे तक 92 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 44 बिजली ट्रांसफार्मर व 25 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक सड़कें-बिजली ट्रांसफार्मर मंडी और कुल्लू जिले में बंद हैं। वहीं हमीरपुर जिले के बड़सर व भोरंज उपमंडल में सबसे अधिक 17 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं।

विज्ञापन

आज कई भागों में बारिश की संभावना
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि 6 से 10 सितंबर तक प्रदेश में बारिश में कमी होने के आसार हैं। इस दाैरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। 11 सितंबर को फिर कई भागों में बारिश होने की संभावना है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 30.2, आरएल बीबीएमबी 21.4, ओलिंडा 20.0, रायपुर मैदान ऊना 18.0, जोत चंबा 12.6, पालमपुर 12.0, कंडाघाट 7.8 व कसोल में 7.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून सीजन में अब तक 267 लोगों की गई जान
इस मानसून सीजन में 30 जून से 4 सितंबर तक प्रदेश में आपदा की वजह से 267 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 487 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 159 की सड़क हादसों में माैत हुई। इसके अतिरिक्त इस अवधि के दाैरान 35 पक्के और 80 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 477 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अलावा 17 दुकानों व 444 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ। प्रदेश में इस मानसून में नुकसान का आंकड़ा 1,23,715.33 लाख रुपये पहुंच गया है। 

विज्ञापन

नालागढ़-रामशहर मार्ग बंद, कुमारहट्टी के पास करीब 15 फीट नीचे धंसी सड़क
वहीं नालागढ़-रामशहर मार्ग पर कुमारहट्टी के पास एक बार फिर भूस्खलन होने से सड़क का बड़ा हिस्सा करीब 15 फीट नीचे धंस गया है। भूस्खलन के चलते मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे स्थिति काफी खतरनाक बनी हुई है। पिछले वर्ष भी छह अगस्त को यह मार्ग धंस गया और इस वर्ष भी वही हालत हो गई है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम व प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सड़क के समीप स्थित एक मकान को भी खाली करवा दिया है। भारी भूस्खलन होने से सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। मार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed