फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bulk Drug Park: 81 plots to be developed, allocation to industries to begin in October, and roads to be 21 fee

बल्क ड्रग पार्क: बनेंगे 81 प्लॉट, अक्तूबर से उद्योगों को होगा आवंटन, 21 फीट चौड़ी होगी सड़क

Sat, 05 Sep 2026 10:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 10:29 AM IST
सार

सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर से पहले चरण में उत्पादन शुरू हो जाए, मार्च, 2027 तक सभी यूनिटें उत्पादन करना शुरू कर दें। इससे हिमाचल में फार्मा उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ प्रदेश के बाहर भी कच्चे माल की सप्लाई का रास्ता खुलेगा। 

विज्ञापन
Bulk Drug Park: 81 plots to be developed, allocation to industries to begin in October, and roads to be 21 fee
बल्क ड्रग पार्क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊना में विकसित हो रहे बल्क ड्रग पार्क में फार्मा उद्योगों के लिए 81 प्लॉट तैयार किए गए हैं। इनके आवंटन की प्रक्रिया अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। पार्क में बाहरी राज्यों के उद्योगपतियों को भी निवेश का अवसर मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर से पहले चरण में उत्पादन शुरू हो जाए, मार्च, 2027 तक सभी यूनिटें उत्पादन करना शुरू कर दें। इससे हिमाचल में फार्मा उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ प्रदेश के बाहर भी कच्चे माल की सप्लाई का रास्ता खुलेगा। बल्क ड्रग पार्क 11,240 बीघा में बन रहा है। पार्क में प्लॉटों के आसपास बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रत्येक प्लॉट के इर्द-गिर्द 21 फीट चौड़ी सड़क होगी, जिससे उद्योगों तक वाहनों की आवाजाही सुगम रहे। इसके अलावा हर प्लॉट में पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे उद्योगों को माल ढुलाई, कच्चे माल की आवाजाही और तैयार उत्पादों के परिवहन में सुविधा मिलेगी। सरकार की योजना बल्क ड्रग पार्क को फार्मा उद्योगों के लिए एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की है।

विज्ञापन

यहां दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल तैयार किया जाएगा। इससे प्रदेश के फार्मा उद्योगों को स्थानीय स्तर पर कच्चा माल उपलब्ध होने की उम्मीद है। वर्तमान में कई उद्योगों को कच्चे माल के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। पार्क में तैयार होने वाला फार्मा कच्चा माल केवल हिमाचल तक सीमित नहीं रहेगा। इसे दूसरे राज्यों में भी सप्लाई किया जाएगा। इससे प्रदेश के उद्योगों को नए बाजार मिलेंगे और हिमाचल की फार्मा इंडस्ट्री को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मजबूत करने का अवसर मिलेगा। अक्तूबर से प्लॉट आवंटन शुरू होने के बाद उद्योगों की स्थापना का काम गति पकड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से पहले चरण का उत्पादन दिसंबर से पहले शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पार्क में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के माध्यम से सरकार फार्मा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने और दवा उद्योग के लिए जरूरी कच्चे माल की उपलब्धता मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। बाहरी राज्यों के उद्योगपतियों के निवेश से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। हिमाचल के उद्योगपतियों को भी इसका फायदा होगा। उत्पादन की क्षमता को देखते हुए प्लॉट आवंटित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed