फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DISHA Meeting: MP Kangana Ranaut reprimands officials over delays in development works.

दिशा बैठक: सांसद कंगना रणाैत ने विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों की लगाई क्लास, देखें वीडियो

Sat, 05 Sep 2026 01:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 01:21 PM IST
सार

सांसद कंगना रणाैत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बैठकें केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित न रहें। उन्होंने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि अब केवल बातें नहीं, जमीन पर परिणाम दिखने चाहिए और लापरवाही बरतने वालों की रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जाएगी।

विज्ञापन
DISHA Meeting: MP Kangana Ranaut reprimands officials over delays in development works.
दिशा बैठक में सांसद कंगना रणाैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रणाैत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बैठकें केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित न रहें। पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों और सुझावों पर अब तक अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि योजनाओं को कागजों से निकालकर जमीन पर उतारना अनिवार्य है, तभी वास्तविक समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को कार्य में देरी पर कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन



केंद्र से राशि मिलने के बावजूद भू-अधिग्रहण, अनुमतियों और एनओसी के अभाव में अटके विकास कार्यों पर सांसद ने तीखे सवाल किए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों की प्रगति के आधार पर उनकी अलग-अलग सूचियां तैयार की जाएं। साथ ही, प्रत्येक लंबित मामले के लिए एक समयबद्ध एक्शन प्लान बनाने को कहा ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कौन सा कार्य किस चरण में लंबित है।
विज्ञापन


लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दी चेतावनी
कंगना ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि मंडी संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों पर पूरे देश की नजर है, इसलिए विभागों की लापरवाही से कोई नकारात्मक संदेश नहीं जाना चाहिए। केवल यह कहना काफी नहीं है कि राशि वापसी के निर्देश दे दिए गए हैं, जब तक पैसा सरकारी खाते में नहीं लौटता, कार्य अधूरा माना जाएगा। उन्होंने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि अब केवल बातें नहीं, जमीन पर परिणाम दिखने चाहिए और लापरवाही बरतने वालों की रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed