फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nine councilors of bjp gave resignation urban council solan

नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से नाराज 9 पार्षदों ने दिया त्यागपत्र

Wed, 24 Oct 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 24 Oct 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
nine councilors of bjp gave resignation urban council solan

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सोलन नगर परिषद में भाजपा की अंतर्कलह जगजाहिर हो गई है। भाजपा के नौ पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज होकर त्यागपत्र दे दिया है। त्यागपत्र का ऐलान करने वालों में छह चयनित और तीन मनोनीत पार्षद शामिल हैं। 

विज्ञापन


इन सभी ने मंगलवार को इस बारे में सोलन नगर परिषद के विश्रामगृह में आपात बैठक की और सर्वसम्मति से मंडलाध्यक्ष को अपने त्यागपत्र सौंपने का निर्णय लिया। त्यागपत्र के निर्णय से भाजपा में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


करीब सवा साल पहले ही सोलन नगर परिषद में अध्यक्ष का तख्ता पलट हुआ था। पवन गुप्ता को कुर्सी से हटाकर देवेंद्र ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया था। उस समय कांग्रेस के पार्षदों के साथ मिलकर भाजपा के पार्षदों ने तख्ता पलट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब दोबारा से भाजपा पार्षद एकजुट होकर मौजूदा अध्यक्ष को पद से हटाने की तैयारी कर चुके हैं। यह ऐलान लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुआ है। ऐसे में पार्टी के लिए भी भूचाल को संभाल पाना आसान नहीं होगा। 

सर्वसम्मति से लिया निर्णय : पवन गुप्ता

nine councilors of bjp gave resignation urban council solan

फिलहाल, मंगलवार को नगर परिषद विश्राम गृह में हुई बैठक में मुख्य तौर पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद मनोनीत पार्षद भरत साहनी ने बताया कि सभी नौ पार्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं।

बैठक में खुलकर सोलन के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई है। नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष विकास कार्यों के टेंडर लगाने और उन्हें शुरू करवा पाने में पूरी तरह से विफल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में नगर परिषद सोलन में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। इसके चलते भाजपा समर्थित नौ पार्षदों ने त्यागपत्र देने का फैसला किया है। त्यागपत्र मंडलाध्यक्ष को सौंप दिए हैं।  

 पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता का कहना है कि सोलन नगर परिषद के नौ पार्षदों ने मंगलवार को बैठक की है। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज होकर पदों से त्यागपत्र देने का फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि आगामी समय में लोकसभा चुुनाव हैं और नगर परिषद में विकास कार्य ठप पड़ चुके हैं। ऐसे में किस मुंह से भाजपा शहरी मतदाताओं से वोट मांग पाएगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में विकास की रफ्तार तभी तेज हो सकती है जब अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पदमुक्त कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed