{"_id":"5ae07b304f1c1b340a8b6616","slug":"next-hearing-in-virbhadra-singh-money-laundering-case-on-17-may-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र सिंह मनी लांड्रिंग केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने जांचे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र सिंह मनी लांड्रिंग केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने जांचे दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Thu, 26 Apr 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दस्तावेजों की जांच हुई। सुनवाई के दौरान पूर्व सीएम वीरभद्र कोर्ट में मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोर्ट ने दस्तावेजों की जांच के बाद अब मामले की अगली सुनवाई 17 मई को तय की है। प्रवर्तन निदेशालय ने वर्ष 2015 में मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून के तहत वीरभद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने वीरभद्र और उनके परिवार के खिलाफ धनशोधन जांच के सिलसिले में पिछले वर्ष 5.6 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति भी जब्त की थी। मामले में सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
ईडी चार्जशीट में पूर्व सीएम, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह सहित छह अन्य आरोपी हैं। ईडी ने अपनी जांच में दावा किया है कि उसने इस रिपोर्ट में कई गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी आनंद चौहान के खिलाफ यह दूसरी चार्जशीट है।