फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   next hearing in virbhadra singh money laundering case on 17 may 2018

वीरभद्र सिंह मनी लांड्रिंग केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने जांचे दस्तावेज

Thu, 26 Apr 2018 08:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 26 Apr 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
next hearing in virbhadra singh money laundering case on 17 may 2018

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ  मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दस्तावेजों की जांच हुई। सुनवाई के दौरान पूर्व सीएम वीरभद्र कोर्ट में मौजूद रहे। 

विज्ञापन


कोर्ट ने दस्तावेजों की जांच के बाद अब मामले की अगली सुनवाई 17 मई को तय की है। प्रवर्तन निदेशालय ने वर्ष 2015 में मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून के तहत वीरभद्र सिंह के खिलाफ  मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने वीरभद्र और उनके परिवार के खिलाफ  धनशोधन जांच के सिलसिले में पिछले वर्ष 5.6 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति भी जब्त की थी। मामले में सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी चार्जशीट में पूर्व सीएम, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह सहित छह अन्य आरोपी हैं। ईडी ने अपनी जांच में दावा किया है कि उसने इस रिपोर्ट में कई गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी आनंद चौहान के खिलाफ  यह दूसरी चार्जशीट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed