{"_id":"42ffc84a04bc6f2a9c7b9a471111d68e","slug":"new-pay-band-for-electronics-nigam-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक्स निगम के कर्मियों को 4-9-14 लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक्स निगम के कर्मियों को 4-9-14 लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 18 Jun 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के निदेशक मंडल ने अपने कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ प्रदान करने, संशोधित ग्रेड-पे, चालकों को दो अग्रिम वेतन वृद्धि तथा प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर निगम के ग्रुप-डी कर्मचारियों को एक अग्रिम वेतन वृद्धि प्रदान करने को मंजूरी दी।
विज्ञापन
आईटी मंत्री विद्या स्टोक्स ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम के निदेशक मंडल की 88वीं बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) ने वित्त वर्ष 2014-15 में 61 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 84.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
इसके फलस्वरूप कारोबार में 23.60 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2015-16 के लिए निगम को कारोबारी गतिविधियों के लिए 134.50 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को निगम को अधिक लाभ अर्जित करने वाली इकाई बनाने के लिए और अधिक समर्पण से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निदेशक मंडल ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए इस वित्त वर्ष के दौरान 31 लाख रुपये का अंशदान पर सहमति प्रदान की। बैठक में वर्तमान वित्त वर्ष के लिए व्यापार योजना को भी मंजूरी प्रदान की गई। इस व्यापार योजना में अस्पतालों के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त गोदरेज के सामान की आपूर्ति सहित अन्य व्यापार के नए बिंदुओं को भी शामिल किया गया है।
निदेशक मंडल ने प्रयोगशाला उपकरण की खरीद एवं उनकी इंजीनियरिंग संस्थानों और विश्वविद्यालयों को आपूर्ति करने को भी मंजूरी प्रदान की गई। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम के प्रबंध निदेशक जेआर कटवाल ने मंत्री का स्वागत किया और निगम की गतिविधियों के बारे में विस्तृत ब्यौरा दिया। मुख्य सचिव पी. मित्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव उपमा चौधरी, विशेष सचिव वित्त अक्षय सूद, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की निदेशक प्रियंका बसु, हिमाचल प्रदेश सर्कल बीएसएनएल के सीजीएमटी एसके गुप्ता बैठक में उपस्थित थे।