फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mukesh agnihotri statement over section 118 issue

गैर हिमाचली आला अफसरों ने दी धारा 118 हटाने की सलाह : मुकेश अग्निहोत्री

Wed, 07 Mar 2018 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 07 Mar 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
mukesh agnihotri statement over section 118 issue

धारा 118 हटाने के मामले पर कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि धारा 118 को हटाने की सलाह आला ओहदों पर बैठे कुछ गैर हिमाचली अधिकारियों ने ही सीएम जयराम ठाकुर को दी है। 

विज्ञापन


हाल ही में योजना बोर्ड की बैठक में हिमाचल के हितों से खिलवाड़ की साजिश रची गई है। अग्निहोत्री बोले कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जलती हुई आग में हाथ डाल रहे हैं। 
विज्ञापन


अगर धारा 118 को हटा दिया गया तो प्रदेश के छोटे किसान भूमिहीन होकर बर्बाद हो जाएंगे। पूंजीपति लोग हिमाचल में गरीब लोगों की जमीनें खरीद लेंगे। उन्होंने कहा कि ये सब आरएसएस और नागपुर के दबाव के कारण हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की जमीनें बेचने की बातें होने लगी हैं

mukesh agnihotri statement over section 118 issue

मंगलवार को वाकआउट के बाद प्रदेश विधानसभा परिसर में अग्निहोत्री ने कहा कि इस पूरे मामले के पीछे हिमाचल से बाहर के कुछ आला अधिकारियों का हाथ है। इनका हिमाचल के हितों से कोई खास वास्ता नहीं है।

जयराम सरकार को सत्ता में आए हुए डेढ़ माह का वक्त हुआ है कि हिमाचल की जमीनें बेचने की बातें होने लगी हैं। प्रदेश में जयराम मुख्यमंत्री बने तो कहा गया कि पीढ़ी परिवर्तन हुआ है। क्या धारा 118 को खत्म करने के लिए और हिमाचल को बेचने के लिए ही ये पीढ़ी बदलाव हुआ है।

कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए ही इस धारा का प्रावधान किया था। पूर्व वीरभद्र सरकार ने भी उद्योगों को 45 दिन में जमीन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है। इससे ज्यादा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।

किसी भी हाल में नहीं बेचने देंगे हिमाचल को : वीरभद्र 

mukesh agnihotri statement over section 118 issue

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल को किसी भी हाल में बिकने नहीं दिया जाएगा। वीरभद्र ने भी राज्य विधानसभा परिसर में पत्रकारों से यह बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिमाचल के हितों की रक्षा की है।

भाजपा की सरकार को हिमाचल के हितों से कोई खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। नादौन के विधायक एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी कहा कि कांग्रेस धारा 118 से छेड़खानी के इस मामले को बर्दाश्त नहीं करेगी और जनता के बीच ले जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed