फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Monsoon weakens in Himachal weather expected to remain clear till August 24

Himachal Weather: शिमला में तीन जगह भूस्खलन, 55 सड़कें; 14 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, जानें कब तक खराब रहेगा मौसम

Thu, 22 Aug 2024 10:18 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 22 Aug 2024 10:18 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार शाम तक प्रदेश में 55 सड़कें, 14 बिजली ट्रांसफार्मर और 29 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। जिला सोलन में तेज बहाव से आए पानी में एक बाइक सवार की बहने से मौत हो गई। वहीं, निगुलसरी में एनएच आठ घंटे तक बंद रहा।

विज्ञापन
Monsoon weakens in Himachal weather expected to remain clear till August 24
हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला जिला सोलन के डोली-रामशहर-बद्दी सड़क पर कट्टलनाला में तेज बहाव से आए पानी में एक बाइक सवार की बहने से मौत हो गई। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शशि पाल निवासी गांव मंज्यारी, सौर तहसील रामशहर का शव दो किलोमीटर दूर धर्माणा कुंड के समीप बरामद किया। वहीं, किन्नौर के निगुलसरी में बार-बार भूस्खलन से एनएच-पांच पर यातायात बाधित हो रहा है। बुधवार को भी आठ घंटे तक यहां एनएच बंद रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


विज्ञापन



55 सड़कें, 14 बिजली ट्रांसफार्मर और 29 पेयजल योजनाएं ठप
उधर, बुधवार शाम तक प्रदेश में 55 सड़कें, 14 बिजली ट्रांसफार्मर और 29 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। जिला मंडी में 14, शिमला में 13, कुल्लू में 11, कांगड़ा में 12, किन्नौर में 2 और ऊना-सिरमौर-बिलासपुर में एक-एक सड़क बंद रही। प्रदेश में जारी बारिश से अभी तक विभिन्न विभागों को 1,19,544 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। बारिश का दौर थमने से लोगों को कुछ राहत मिली है। आगामी तीन दिनों के दौरान भी प्रदेश में मौसम बना रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार भी जताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




25 से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, 27 तक भारी बारिश का येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून कमजोर पड़ गया है। 22 से 24 अगस्त तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 25 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 27 अगस्त तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 35.0
बिलासपुर 34.7
हमीरपुर 32.9
चंबा 32.8
मंडी 31.8
सोलन 29.9
धर्मशाला 29.0
नाहन 27.7
मनाली 25.5
शिमला 24.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed